जालंधर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने प्रॉपर्टी कारोबारी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटा है और वह काफी समय से जालंधर कुंज में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही प्रॉपर्टी कारोबारी विष्णु और उनके साथी रमण कुमार के साथ उसकी कहासुनी हुई थी।
जालंधर, जेएनएन। थाना मकसूदां के अंतर्गत पड़ते जालंधर कुंज में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने प्रॉपर्टी कारोबारी पर पुरानी रंजिश में गोली चला दी। इसमें प्रॉपर्टी कारोबारी विष्णु और उसके साथी रमण कुमार बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि गोली चलाने का आरोपित इंदरजीत रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा है आैर उसने गोली लाइसेंसी रिवाॅल्वर से चलाई है।
आरोपित काफी समय से जालंधर कुंज में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही प्रॉपर्टी कारोबारी विष्णु के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। रंजिश में बुधवार को उसने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनकी कार में लगी और इस कारण उसका पिछला शीशा टूट गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जालंधरः जालंधर कुंज में कार सवारों पर गोली चलाए जाने की घटना की जांच करती हुई पुलिस।
प्रॉपर्टी कारोबारी विष्णु ने बताया कि तीन दिन पहले वरियाणा में उनका इंदरजीत से झगड़ा हुआ था। इसमें उनके साथ के एक व्यक्ति को चोट लगी थी, जिसकी उन्होंने सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाई थी। इसकी शिकायत भी मकसूदां पुलिस को की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ जा रहे थे तो इंदरजीत ने पीछे से गोली चला दी। वे किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे।
विष्णु के फौजी दोस्त रमन ने बताया कि वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर आया है। जन्मदिन की पार्टी में जाने के लिए विष्णु से गाड़ी लेने के लिए आया था। जैसे ही वह गाड़ी लेकर निकला तो इंदरजीत ने पीछे से गोली चला दी। उसे तो यह भी पता नहीं था कि पहले किस बात पर झगड़ा हुआ था।
बाप बोला- दम है तो तुम गोली चला लो
विष्णु ने कहा कि जब वह आरोपित के पिता को बताने गए तो उन्होंने कहा कि अगर मेरे बेटे ने गोली चलाई है तो दम है तो वह भी गोली चला लें। मौके पर पहुंची थाना मकसूदां पुलिस के मुताबिक उन्हें जालंधर कुंज में गोली चलने की सूचना मिली थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की है। इनका वरियाणा की दुकान में कोई झगड़ा हुआ था। अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान इंदरजीत सिंह राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यह संभव है कि गोली से ही शीशा टूटा हो, इसकी वेरिफिकेशन की जा रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें