Move to Jagran APP

एक किलो हेरोइन सप्लाई करने जा रहा कुख्यात तस्कर गुरजंट का भाई गिरफ्तार, बॉर्डर पर है खेत

जालंधर पुलिस ने कुख्यात तस्कर गुरजंट के ममरे भाई मनबीर को एक किलो हेरोइन और साढ़ छह लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 05:24 PM (IST)
एक किलो हेरोइन सप्लाई करने जा रहा कुख्यात तस्कर गुरजंट का भाई गिरफ्तार, बॉर्डर पर है खेत
एक किलो हेरोइन सप्लाई करने जा रहा कुख्यात तस्कर गुरजंट का भाई गिरफ्तार, बॉर्डर पर है खेत

संवाद सहयोगी, जालंधर। पुलिस ने 1 किलो हेरोइन और 6,42000 की ड्रग मनी के साथ तरनतारन के गांव राजोके पल्लो के 21 वर्षीय मनबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। मनबीर कुख्यात तस्कर गुरजंट का ममेरा भाई है। उसकी 2 कनाल जमीन बॉर्डर पर है। जांच में सामने आया कि यह पैसे ड्रग सप्लाई कर के लाया था। बरामद हेरोइन उसने लोहियां सहित अलग-अलग जगह पर तस्करों को देनी थी। मनबीर के दो साथी तरनतारन निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और जसकरण सिंह फरार हैं।

loksabha election banner

एसएसपी देहात नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों की हेरोइन और ड्रग मनी के साथ एक तस्कर आ रहा है। सब इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार ने पुलिस टीम के साथ राइवाल स्कूल के बाहर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान एक पल्सर सवार युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग में से एक किलो हेरोइन और 6,42,000 रुपये बरामद किए। मनबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया क्या है। एसएसपी ने बताया कि मनबीर के खिलाफ पहले भी नशे का मामला दर्ज है। मनबीर कुख्यात ड्रग तस्कर हवेलिया निवासी गुरजंट सिंह उर्फ भोलू का ममेरा भाई है। गुरजंट सिंह के खिलाफ 16-17 मामले नशे, स्मगलिंग, हत्या और लूटपाट के दर्ज है। मनबीर को  रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि गुरजंट सिंह का इस मामले में क्या लेना देना है।

बॉर्डर एरिया पर है, वहीं पर आती थी हेरोइन की खेप

पुलिस की जांच में सामने आया के मनबीर सिंह की पाकिस्तान बॉर्डर के साथ दो कनाल जमीन है। इसी का फायदा उठाकर वह नशे का धंधा करने लगा। उसके पड़ोस में सतनाम सिंह उर्फ सत्ता रहता था, जो काफी समय से नशे के धंधे में था। उसने मनबीर की जमीन पर हेरोइन मंगवानी शुरू कर दी। कुछ समय पहले देहात पुलिस ने  अजय पाल सिंह, मंगा सिंह, सुखराज सिंह और निरवैल सिंह को हेरोइन के साथ पकड़ा था। इस मामले में जो कार इस्तेमाल की गई थी, वह सतनाम सिंह की थी, जिस पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। तब से सतनाम सिंह और जसकरण सिंह फरार हैं। एसएसपी माहल ने बताया कि सत्ता और जसकरण को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.