Move to Jagran APP

सिख तालमेल कमेटी ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

सिख तालमेल कमेटी ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 08:23 PM (IST)
सिख तालमेल कमेटी ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी सिख तालमेल कमेटी ने शुक्रवार को तीन कानूनों की प्रतियां जलाई। इस संबंध में जीटी रोड पर जुटे सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू व हरप्रीत सिंह सोनू ने कहा कि पिछले लंबे अर्से से किसान अपनी जायज मांगों को लेकर संघु बार्डर पर धरना लगाकर रोष जता रहे हैं। किसानों के समर्थन में देश भर की जनता उतर चुकी है। बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इस दौरान कानून की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया। विरोध के दौरान गुरविंदर सिंह सिद्धू, सतपाल सिंह सिद्दकी, विक्की खालसा, गुरजीत सिंह सतनामियां, हरपाल सिंह पाली चड्ढा, गुरदीप सिंह लक्की, लखबीर सिंह लक्की, मनमिंदर सिंह भाटिया, गुरविदर सिंह नागी, अमनदीप सिंह बग्गा, बलजीत सिंह शैंटी, जतिदर सिंह कोहली, हरजीत सिंह बाबा, सर्बजीत सिंह कालड़ा, हरविदर सिंह चितकारा, सन्नी ओबराय, तेजिदर सिंह संत नगर, पलविंदर सिंह बाबा, अभिषेक सिंह, मनजीत सिंह विक्की व कमलजीत सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.