Move to Jagran APP

जालंधर से श्री शिव आराधना सेवा मंडल ने भेजा राशन सामग्री का ट्रक, श्री अमरनाथ यात्रा के मार्ग में लगाएंगे लंगर

जालंधर से श्री शिव आराधना सेवा मंडल नई सब्जी मंडी मकसूदां ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए राशन सामग्री का ट्रक रवाना किया है। इस दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्यों की ओर से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 02:56 PM (IST)
जालंधर से श्री शिव आराधना सेवा मंडल ने भेजा राशन सामग्री का ट्रक, श्री अमरनाथ यात्रा के मार्ग में लगाएंगे लंगर
जालंधर से श्री शिव आराधना सेवा मंडल ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए भेजा राशन सामग्री का ट्रक।

जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री अमरनाथ यात्रा के मार्ग में लंगर लगाकर शिव भक्तों की सेवा करने के लिए गठित किए गए श्री शिव आराधना सेवा मंडल नई सब्जी मंडी मकसूदां से राशन सामग्री का ट्रक रवाना किया गया। संस्था के मुख्य सेवादार डिंपी सचदेवा, उप चेयरमैन राकेश अग्रवाल, प्रधान विक्रम कुमार तथा उपाध्यक्ष के बाल किशन राजू मखीजा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के पूर्व विधायक केडी भंडारी, वरिष्ठ आढ़ती वेद क्वात्रा तथा होटल डॉल्फिन के एमडी जसविंदर सिंह वरियाणा विशेष रूप से शामिल हुए।

loksabha election banner

इस दौरान संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। प्रधान विक्रम कुमार तथा उप प्रधान केवल किशन राजू मखीजा ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करने के लिए संस्था का गठन किया गया है। जिसके तहत यात्रा के मार्ग में संस्था द्वारा 30 जून से लेकर 11 अगस्त तक निरंतर लंगर लगाया जाएगा। डिंपी सचदेवा तथा राकेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था की तरफ से शिव भक्तों को लंगर के साथ-साथ विश्राम करने के लिए भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

केडी भंडारी ने संस्था द्वारा शुरू किए गए अभियान की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर महासचिव राजेश जैन, हैप्पी कालिया, हरचरण सिंह कुक्कू, राकेश गोयल, जगबीर सिंह नैहरा, महिंदरपाल, टीटू भंडारी, रितु राज, प्रतीक वधवा, विनोद अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, पंडित ललित शर्मा, मनू भाटिया, वेद प्रकाश वलूजा, नवीन कुमार, महेश मखीजा, फ्रूट मंडी प्रधान इंद्रजीत नागरा सहित सदस्य मौजूद थे।

पूर्व सैनिकों से मिले जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा

जालंधर। वज्र कोर के जनरल आफिसर कमां¨डग लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने वज्र कोर के सभी स्टेशनों के वेटरन सैनिकों के साथ बातचीत की। इसका उद्देश्य कोर के वेटरन सैनिकों के कल्याण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करना था। जालंधर कैंट में कोर से संबंधित स्टेशनों, जालंधर, अमृतसर, फिरोजपुर, गुरदासपुर, लुधियाना, कपूरथला, ब्यास, भोगपुर और होशियारपुर आदि के लगभग 160 दिग्गजों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जनरल आफिसर ने उल्लेख किया कि वज्र कोर को व्यापक रूप से ‘पंजाब के रक्षकों’ के रूप में जाना जाता है व एक समृद्ध और गौरवशाली विरासत है। उन्होंने बहादुर सपूतों को उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान व सेवा में रहते हुए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। वेटरन सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को सभी स्तरों पर समग्र रूप से संबोधित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.