कदे आवे ना अहंकार, मैंनू चरणा दे नाल रखियो
कष्ट निवारण बाला जी मंदिर शेखां बा•ार में हुई नए साल की पहली भव्य चौकी का।
जागरण संवाददाता, जालंधर : 'जब जब संकट मुझ पे कुछ गहरा होता है मेरे दरवाजें पर हनुमान का पहरा होता हैं', 'बोलो श्री राम जय राम जय जय राम', 'क्यों घबराओं मैं मेरा तो श्याम से नाता है', 'हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं', 'कभी आवे ना अहंकार मैंनू चरणा दे नाल रखियो आदि भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।
मौका था कष्ट निवारण बाला जी मंदिर, शेखां बा•ार में हुई नए साल की पहली भव्य चौकी का। चौकी की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ यजमान वंदना चड्ढा, पूनम चड्ढा, रिहान चड्ढा, तृषा चड्ढा एवं हितेश चड्ढा ने श्रद्धा पूर्व की। इसके उपरांत दीपक सरगम एंड पार्टी एवं मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ कीर्तन की रात आज तुझे आना है, बोलो श्री राम जय राम जय जय राम, कीना सोहना तेरा भवन सजाया जी करे वेख दा रहा, आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
मंदिर के चेयरमैन राकेश जसूजा ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन, श्रद्धा व विश्वास से बालाजी का दर्शन कर उनके साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं वो सौभाग्यशाली होते हैं, बालाजी उन सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसके उपरांत बालाजी के भक्तों पर मेहंदीपुर से लाए गए बालाजी को 56 भोग लगाए।
इस मौके पर नरवीर सिंह, राजिदर शर्मा, रमन अरोड़ा, राकेश जसूजा, सुरेश अरोड़ा, अमित गुंबर, राकेश चड्ढा, अशोक जसूजा, मोनू चड्ढा, हितेश चड्ढा, सतपाल गुंबर, ननू अरोड़ा, आंचल गुंबर, राजिदर बावा, राजन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, अरुण वर्मा, राज कुमार, विशाल गोत्रा, दर्शन लाल, मुनीश आशिजा, राजन कपूर, विनोद कुमार, जोगिदर पाल, गुलशन चांदना, संजीव अलंग, राजिदर शर्मा, राज कुमार चोपड़ा, हैप्पी अलंग, राजिदर शर्मा, सुरिदर मेहंदीदत्ता, अरुण वर्मा, वरुण मदान, राजू मदान, गौरव मदान, राजू मखीजा, संचय मखीजा, दर्शन लाल, महिदर पाल वधवा, विनोद कुमार, राजिदर बावा, रविदर बांसल, विजय कुमार अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, रजीव ग्रोवर, राज कुमार अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राकेश मिगलानी, शाम अग्रवाल, राकेश सिक्का, राज कुमार भंडारी, नरेश कुंद्रा, रजीव गोयल, विशाल, संजीव गोयल, गीता अरोड़ा, सरोज अरोड़ा, राज कुमार भंडारी, शैली खन्ना, राज कुमार चोपड़ा, राज कुमार कोहली, राकेश महाजन, सौरव शर्मा, गौरव ऑबेरॉय, कुश गुप्ता, विपन कुंद्रा, मनदीप कौर, नवन सेठी, मोहित मेहता, संदीप अरोड़ा, परमजीत सिंह, दर्शन सिंह, योगेश कत्याल, राकेश ठाकुर महासचिव श्री राधे श्याम सेवा समिति, अर्चना ठाकुर, पंकज कोड़ा, सनी, रचना कत्याल खुशी व इलाका निवासी मौजूद थे।