तेल कीमतों में वृद्धि व नीले कार्ड रद करने के लिए अकाली दल ने दिया धरना
पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार और नीले कार्ड रद करने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सर्कल करतारपुर के शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने करतारपुर चौक में प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार और नीले कार्ड रद करने को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ सर्कल करतारपुर के शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने करतारपुर चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हलका इंचार्ज सेठ सतपाल मल, सर्कल प्रधान जत्थेदार गुरजिंदर सिंह भतीजा, पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार अग्रवाल, पार्षद सेवा सिंह, परमजीत सिंह पत्तड़, गुरदेव सिंह माहल, पार्षद मनजीत सिंह, विपन थापर आदि ने पंजाब सरकार द्वारा रद किए गए नीले कार्ड तुरंत बनाने की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नरेश अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, गगनदीप सिंह चकराला, नवनीत सिंह दयालपुर, डॉक्टर मक्खन सिंह नुस्सी, हरविंदर रिकू, हरजिदर सिंह, जसविदर सिंह पूर्व सरपंच, सतनाम सिंह सत्ती, अमरजीत सिंह झंडे सराय, चरणजीत नंबरदार नवांपिड, उपकार पराशर, बृजमोहन कपूर आदि मौजूद थे।
नकोदर : अकाली दल की तरफ से नकोदर में विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला की अगुआई में धरना दिया गया। इस मौके पर गुरविदर सिंह भाटिया, साजन कपूर, सरबदीप सिंह, रमेश सोंधी, विनोद मिसर, अमरप्रीत सिंह खुराना, जोगिदर सिंह भमरा, दविदर शर्मा मौजूद थे।
उधर, महितपुर में अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. अमरजीत सिंह थिद की अगुआई में धरना दिया। इस मौके पर महितपुर के सर्कल के प्रधान रमेश कुमार वर्मा, वर्किग कमेटी के मेंबर बलजिदर सिंह कंग, सुखवंत सिंह रौली, संजीव कुमार वर्मा, तेजपाल सिंह गिल, बलजीत बल्ली, जरनैल सिंह पीए, मेजर सिंह रौली, सरपंच मंगत राम, गुरिदर सिंह बाउ मौजूद थे।
जंडूसिघा : अकाली दल की तरफ से जंडूसिघा में भी पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। इस मौके पर चेतनपाल हनी, मंगत अली, विपन शर्मा, जंग बहादुर सिंह संघा, जसविदर सिंह संघा, लाला परविदर शर्मा मौजूद थे।
भोगपुर : अकाली दल की तरफ से भोगपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विधायक पवन टीनू की अगुआई में धरना दिया। इस दौरान वर्करों ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली।
इस मौके पर हरविदरजीत सिंह सिद्धू, अमृतपाल सिंह खरल कलां, परमजीत सिंह पम्मा, परमिदर सिंह करवल, जसदयाल सिंह जस्स, संजीव अग्रवाल, पार्षद सुखजीत सिंह सैनी, गुरदीप सिंह लांहदड़ा, लखविदर सिंह लक्की मोगा मौजूद थे।
उधर, भोगपुर के जोन लांहदड़ा में ब्लॉक समिति के सदस्य परमजीत कुमार पम्मा की अगुआई में धरना लगाया गया। इस मौके पर ज्ञान चंद, रवि गेहलड़ मौजूद थे।