जालंधर में सेवा भारती व ABVP ने लगवाया फ्री वैक्सीनेशन कैंप, 150 लोगों को लगा टीका
जालंधर में सेवा भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालंधर द्वारा संतोषी नगर श्री दुर्गा माता मंदिर जालंधर में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इस वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
जालंधर, जेएनएन। समाज सेवा के लिए समर्पित सेवा भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालंधर द्वारा संतोषी नगर, श्री दुर्गा माता मंदिर जालंधर में फ्री वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। इस वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सेवा भारती की महासचिव शालू और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री मनमीत सोहल ने बताया कि आज लगभग 150 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लोगों में इस वैक्सीनेशन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। महासचिव शालू ने स्वस्थ विभाग पंजाब का भी इस वैक्सीनेशन कैंप में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया। सभी लोगों ने दोनों संगठनों का वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में अशोक प्रांत संपर्क प्रमुख संघ एंवम विविध संगठन शालू, महासचिव जालंधर सेवा भारती हर्यावल पंजाब, अमर गुप्ता, बैजनाथ, राघव शर्मा, हरगोविंद, चंचल,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री मनमीत सोहल, अभिषेक, राहुल, दीपू राणा, गायत्री, अंकित राणा उपस्थित रहे।
यूएसआइ के कैंप में 200 लोगों को लगाई वैक्सीन
जालंधर। कोरोना महामारी को लेकर यूएसआई (यूनिवर्सल स्पोर्ट्स इंडस्ट्री) ने वैक्सीनेशन कैंप बबरीक चौक में लगाया। इसमें 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संस्थान के एमडी प्राणनाथ चड्ढा ने कहा कोरोना संकट से निपटने के लिए केवल सरकार या फिर प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज को भी आगे आना चाहिए। मास्क, शारीरिक दूरी बनाकर, बार-बार हाथ धोकर व सरकारी गाइडलाइंस की पालना करके काफी हद तक कोरोना से बचा जा सकता है। कैंप के लिए उन्होंने डीसी घनश्याम थोरी व सिविल सर्जन का आभार जताया। इस मौके लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर महेश चड्डा, अनुराग चड्डा, अजय अग्रवाल व मानिक चड्ढा मौजूद थे।