गुरु नानक देव जी ने किरत को मान दिया : संत सीचेवाल
पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने श्री गुरु नानक देव जी व सामाजिक सरोकार विषय पर सेमिनार आयोजित किया।
संवाद सूत्र, शाहकोट : पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने श्री गुरु नानक देव जी व सामाजिक सरोकार विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इस दौरान वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हाथ से किरत करने पर जोर दिया था। उन्होंने ही किरतियों का मान बढ़ाया था। अब किरत से मुंह मोड़ने का मतलब है कि गुरु नानक देव की ओर पीठ करके खड़े होना। उन्होंने कहा कि 550 वर्षों तक संगत को यह उम्मीद थी कि बाबा नानक की बेई बिल्कुल साफ चलेगी, लेकिन बहुत दुख होता है कि जत्थेबंदियां इसे पलीत कर रही हैं, जिनका जिम्मा इसको साफ रखना बनता था। वरिष्ठ पत्रकार जितेद्र पन्नू ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जात- पात के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि लोग किरत करो और वंड छको से दूर होते जा रहे हैं। बाबा नानक की शिक्षाएं केवल पढ़ने के लिए ही नहीं बल्कि जीवन में अपनाने के लिए हैं। पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के राज्य अध्यक्ष को इस सेमिनार के मौके जत्थेबंदी के प्रदेश अध्यक्ष बलविदर सिंह जम्मू ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एक वर्ग की बात नहीं की थी, बल्कि समूचे मानव कल्याण की बात की थी। इस दौरान पत्रकार भाईचारे के लिए किए बेमिसाल कार्य के लिए उनको मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी बंदी के प्रयासों से ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने 4500 के करीब पत्रकारों को सरबत बीमा योजना में शामिल किया है। यह जत्थेबंदी की बड़ी जीत है। सेमिनार के दौरान सूफी बलबीर सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए पत्रकार भाईचारे से अपील की कि वह निष्पक्ष पत्रकारिता की ओर जोर दें। इस मौके बलवीर सिंह जंडू, बिदु सिंह, राजन मान, जयसिंह चिबड़, बलविदर भग्गू, दलेर सिंह चीमा, कुलवीर सिंह कहलों, अमरजीत सिंह निज्जर, नरेंद्र सिंह सोनिया, रोशन खेड़ा, डॉक्टर सुनील धीर, देशराज, लक्ष्मी नंदन, मनोज शर्मा, अश्विनी जोशी, जगजीत सिंह धंजू, जगमोहन सिंह थिद, जितेंद्र सेठी, कमलप्रीत सिंह कोड़ा तथा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बेईं का साफ पानी भी दिखाया और आज भी पानी का टीडीएस चेक करवाया गया ।