Move to Jagran APP

Jalandhar Today 6th December 2021 : श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर होंगे समागम, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरु घरों में आज समागम होंगे। जिसके तहत गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में सुबह 11 बजे कीर्तन दरबार होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:14 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:14 AM (IST)
Jalandhar Today 6th December 2021 : श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर होंगे समागम, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर समागम होंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 6 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

श्री गुरु तेग बहादुर जी की के शहीदी दिवस पर होंगे समागम

हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर के गुरु घरों में आज भी समागम होंगे। जिसके तहत गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में सुबह 11 बजे कीर्तन दरबार होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी हाजिरी लगाएंगे। इसी तरह गुरुद्वारा नौवी पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में शाम 6 बजे से कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।

फ्री वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

पत्रकार वार्ता

पंजाब में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन दोपहर 2:30 बजे बैठक होगा।

बैठक

श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से बैठक का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर नई बारादरी में दोपहर 12 बजे से होगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा।

बैठक

शिवसेना राष्ट्रवादी की बैठक बाजार शेखा स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें संगठन के विस्तार की घोषणा की जाएगी।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 424वें दिन में पहुंचा।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 430 दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 392वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.