आज फगवाड़ा जाना चाहते हैं इस रूट से जाएं, शोभायात्रा के कारण बंद रहेगा मुख्य मार्ग
सोमवार 12 बजे के बाद फगवाड़ा के अंदर हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। अगर फगवाड़ा की ओर जा रहे हैं तो ट्रैफिक रूट में परिवर्तन जरूर जान लें।
जेएनएन, जालंधर : श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव को लेकर सोमवार को निकली जा रही शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया है। 12 बजे के बाद फगवाड़ा के अंदर हाईवे से गुजरने वाला ट्रैफिक बंद कर दिया जाएगा। अगर फगवाड़ा की ओर जा रहे हैं तो ट्रैफिक रूट में परिवर्तन जरूर नोट कर लें। ये बदलाव किए गए हैं।
हैवी ट्रैफिक (ट्रक, टिप्पर): जालंधर से लुधियाना अंबाला व दिल्ली जाने वाले हैवी व्हीकल वाया जालंधर होशियारपुर, माहिलपुर, गढ़शंकर, नवां शहर राहों से होते हुए दिल्ली जाएंगे। वहीं, लुधियाना से जालंधर आने वाला हैवी ट्रैफिक वाया लुधियाना से मुल्लांपुर दाखा, महतपुर, नकोदर से जालंधर पहुंचेगा।
लाइट ट्रैफिक (बसें) : जालंधर से लुधियाना, अंबाला व दिल्ली का ट्रैफिक वाया मेहटां चौक से बाईपास होते हुए मोहाली, बंगा, नवां शहर, राहों, फिल्लौर, लुधियाना दिल्ली जाएगा। वहीं, होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए लुधियाना दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक भुल्लाराई चौक से मोहाली, बंगा, नवां शहर, राहों, फिल्लौर, लुधियाना व दिल्ली जाएगा। इसके अलावा लुधियाना से जालंधर जाने वाली बसें वाया फिल्लौर, नूरमहल, जंडियाला होते हुए जाएगा।
लाइट ट्रैफिक (कारें) : जालंधर से लुधियाना, अंबाला व दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक वाया मेहटां चौक से बाईपास होते हुए मोहाली, बंगा रोड, बसरा पैलेस, पिंड खोथड़ा, ऊंकार नगर चाचोकी, गुराया से लुधियाना व दिल्ली पहुंचेगा। वहीं, होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए लुधियाना जाने वाला ट्रैफिक वाया भुल्लराई चौक से मोहाली, बंगा, नवां शहर, राहों, फिल्लौर, लुधियाना दिल्ली जाएगा। उधर, लुधियाना से जालंधर, अमृतसर जाने वाला ट्रैफिक वाया चाचोकी, खेड़ा, गोबिंदपुरा पुली, कोटराणी पुली, ध्यान सिंह कालोनी, हदियाबाद से होते हुए जंडियाला से जाएगा।