दो पहर के आयोजनों में गूंजे 'बोले सो निहाल' के जयघोष
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर के गुरु घरों में दो पहर के समागम किए गए। इसमें हिद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी व उपदेशों का बखान भी किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर के गुरु घरों में दो पहर के समागम किए गए। इसमें हिद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की जीवनी व उपदेशों का बखान भी किया गया। इस क्रम में सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागियों ने शबद गायन के साथ हाजिरी लगाई। गुरुद्वारा दुख निवारण नौवीं पातशाही में कीर्तन दरबार की शुरुआत भाई महिदर सिंह ने आसा की वार कीर्तन के साथ की। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सुखदेव सिंह, भाई सुखवंतजीत सिंह व भाई जबरतोड़ सिंह ने शबद गायन के साथ संगत को निहाल किया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की जीवनी के बारे में विस्तार के साथ बताया। इस मौके पर मनजीत सिंह ठुकराल, जोगिदर सिंह लालयपुरी, कंवलजीत सिंह टोनी मौजूद रहे। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेंट्रल टाउन में शहीदी दिवस पर जिलेभर से संगत शामिल हुई। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह डीसी टायर व महासचिव परमिदंर सिंह डिपी ने कमेटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। इस मौके पर चेयरमैन गुरचरण सिंह बांगा वाले, बलजीत सिंह सेठी, गुरमिंदर सिंह गोमा, दविंदर सिंह, मनविदर सिंह सहगल, बलदेव सिंह कुंदी, रविदंर सिंह रियल, हरजिदर सिंह, बलबीर सिंह, सर्बजीत सिंह, सरदूल सिंह व भूपिंदर सिंह मौजूद थे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में सजे दीवान
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में शहीदी दिवस को लेकर विशेष दीवान सजाए गए। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अजीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में आयोजित समागम का आगाज श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग के साथ हुआ। इसके उपरांत ज्ञानी मुख्तियार सिंह ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन व उपदेशों पर विस्तार के साथ बताया। जगमोहन सिंह व जेजे सिंह दिल्ली वाले ने प्रबंधक कमेटी की गतिविधियां को सराहा। इस अवसर पर कमेटी सदस्य कमलजीत सिंह कोछड़, डा. एचएम हुरिया, कुलधारण सिंह आनंद, तेजदीप सिंह सेठी, एचएस भसीन, गगनदीप सिंह सेठी, मनमीत सिंह सोढी, नरेंद्र सिंह सेठी व परमप्रीत सिंह सोनू मौजूद रहे। गुरु गोबिद सिंह नगर के लोगों ने लगाया लंगर
इसी तरह श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरुद्वारा नौवी पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में गुरु गोबिद सिंह नगर निवासियों की तरफ से लंगर लगाया गया। जिसका उद्घाटन जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, गुरु गोबिद सिंह नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अध्यक्ष बलजीत सिंह आहलूवालिया व हरपाल सिंह चड्ढा ने किया। इस मौके पर एडवोकेट जीएस परुथी, महासचिव कंवलजीत सिंह टोनी, मनप्रीत सिंह गाबा, परमजीत सिंह पाहवा, इंदरजीत सिंह धमीजा, मनजीत सिंह ढींगरा, हरप्रीत सिंह भाटिया व हर्षपाल सिंह सचदेवा सहित सदस्य मौजूद थे। शहीदी दिवस पर करवाए प्रश्नोत्तर मुकाबले
प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन ने गुरु रामदास पब्लिक स्कूल में धार्मिक प्रश्नोत्तर मुकाबले करवाए। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह ढींडसा व महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में आयोजित मुकाबलों के दौरान बेहतर परफार्म करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। मौके पर सुरेंद्र सिंह विरदी, अमनदीप कौर, रविदर कौर, नवनीत, हर्ष, श्रेष्ठा मेहता, वीनू भाटिया तथा उपिदर कौर सहित सदस्य मौजूद रहे।