मां बगलामुखी हवन में जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां
प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी यज्ञ का आयोजन वीरवार को हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी यज्ञ का आयोजन वीरवार को हुआ। अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री 108 स्वामी सिकंदर महाराज की अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें जिले भर से श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पावन आहुतियां डालीं। यज्ञ का शुभारंभ श्री गणेश पूजा के साथ हुआ।
इसके बाद सिकंदर महाराज ने कहा कि सांसारिक वस्तुओं से मोह नहीं रखना चाहिए। यह सभी नश्वर हैं। परमात्मा का सुमिरन सबसे उंचा है। इसके करने से ही इंसान का उत्थान संभव है। नेक कर्म करके ही शरीर को शुद्ध किया जा सकता है। परमात्मा ने इंसान को धरती पर नेक कर्म करते हुए धर्म की पालना को भेजा था, जबकि इंसान इसे भूल रहा है। जीवन में इच्छाएं कभी भी खत्म नहीं होतीं। केवल सुमिरन से ही सुकून संभव है। गुरु मां नीरज रतन सिकंदर ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वालों को ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रधान विशाल शर्मा, जिला प्रधान वैभव शर्मा, कमल मल्होत्रा, राकेश महाजन, लक्ष्मी शर्मा, बिन्नी बोहरा, पूजा शर्मा, राधा अरोड़ा, प्राची अरोड़ा, मिताली थापा, लीना महाजन, अनुष्का शर्मा, आशु शर्मा, साहिल वर्मा, धीरज पाहवा, जेके धीर, इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, मनोज शर्मा, रूबी ठाकुर, राजीव शर्मा, महेश सिगला, अमित शर्मा, समीर और सुदेश गुलाटी मौजूद थे।
सकारात्मक सोच से संभव है जीवन का उत्थान : भारद्वाज
जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी लंबा पिंड में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन वीरवार को हुआ। धाम के संचालक व संस्थापक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ श्री गौरी गणेश पूजा के साथ हुआ। यज्ञ में जिले भर से श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं।
इस मौके पर नवजीत भारद्वाज ने कहा कि सकारात्मक सोच से जीवन का उत्थान संभव है। भारतीय परंपरा के मुताबिक हर पर्व व त्योहार आपसी सद्भाव को प्रेरित करता है। होली पर दुश्मनों को रंग लगाकर अपना बनाया जा सकता है। इसी तरह दीवाली या दशहरा पर दूसरों को उपहार देकर अपना बनाया जा सकता है। हवन यज्ञ में पंडित अविनाश गौतम व पंडित पींटू शर्मा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इसी तरह समीर कपूर ने कलश पूजा संपन्न करवाई। इस दौरान मां बगलामुखी जयंती पर एक मई को होने वाले समारोह के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
ये रहे मौजूद : इस मौके पर संजीव सांवरिया, ललित मलहोत्रा, जोगिदर सिंह, दिनेश बहल, अमरजीत सिंह, करण भारद्वाज, रोहित बहल, मोहित बहल, मुकेश चौधरी, गुरबाज सिंह, बीएस डोगरा, गुलशन शर्मा, सोनू, दिनेश शारदा, पंकज, डॉ. जसबीर अरोड़ा, गुरबाज सिंह, एडवोकेट राजकुमार, रछपाल सिंह, कमलजीत सिंह और संजीव शर्मा मौजूद थे।