हरि नाम संकीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन कर हाजिरी लगवाई
शाहकोट के प्राचीन श्री काली माता मंदिर गांधी चौक में दुर्गा भजन मंडली तथा जय मां चिंतपूर्णी सेवा संघ के मुख्य सेवादार अशोक जैन के नेतृत्व में रात आठ बजे भजन कीर्तन किया गया।
संवाद सूत्र, शाहकोट : शाहकोट के प्राचीन श्री काली माता मंदिर गांधी चौक में दुर्गा भजन मंडली तथा जय मां चिंतपूर्णी सेवा संघ के मुख्य सेवादार अशोक जैन के नेतृत्व में रात आठ बजे भजन कीर्तन किया गया। शाहकोट शहर की अलग-अलग छह भजन मंडलियां रोज कीर्तन कर मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगा रही हैं। दूसरे नवरात्र के अवसर पर श्री हरि नाम संकीर्तन मंडली शाहकोट ने मां का गुणगान किया। इस मौके पर पंडित माधव राम शर्मा, लक्ष्मण बठला, सतीश सांगरा, कमलेश मित्तल, मुरलीधर गुप्ता, मास्टर प्यारा लाल, रमेश अग्रवाल, मंदिर के पुजारी पंडित भगीरथ शर्मा, सुधीर बंसल, संदीप गुप्ता, राम लुभाया मित्तल, मास्टर जितेंद्र अरोड़ा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।