Move to Jagran APP

श्रीनगर की रहमत रत्न बनीं मिस पीटीसी पंजाबी 2019, लुधियाना की सुखरूप फ‌र्स्ट रनरअप Jalandhar News

रात करीब दस बजे घोषित हुए परिणामों में मिस पीटीसी पंजाबी का खिताब श्रीनगर की रहने वाली रहमत रत्न के नाम रहा।

By Edited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 02:24 PM (IST)
श्रीनगर की रहमत रत्न बनीं मिस पीटीसी पंजाबी 2019, लुधियाना की सुखरूप फ‌र्स्ट रनरअप Jalandhar News
श्रीनगर की रहमत रत्न बनीं मिस पीटीसी पंजाबी 2019, लुधियाना की सुखरूप फ‌र्स्ट रनरअप Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। मुटियारों के हुनर को परखने के लिए मिस पीटीसी पंजाबी इवेंट करवाया गया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए ग्रैंड फिनाले में टॉप 10 मुटियारों के बीच मुकाबला करवाया गया। रात करीब दस बजे घोषित हुए परिणामों में मिस पीटीसी पंजाबी का खिताब श्रीनगर की रहने वाली रहमत रत्न के नाम रहा। वहीं लुधियाना की सुखरूप कौर फ‌र्स्ट रनरअप और शहीद भगत सिंह नगर की सुप्रीत कौर सेकेंड रनरअप रही। रहमत रत्न को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।

loksabha election banner

फाइनल में जगह बनाने वाली मुटियारों में मालेरकोटला की दिलप्रीत कौर, श्रीनगर के नटीपोरा से रहमत रत्न, बलाचौर शहीद भगत सिंह नगर की सुप्रीत कौर, लुधियाना की सुखरूप कौर, इसी शहर की जसमहक कौर मोही, भैणी भागा जिला मानसा की गुरप्रीत कौर, अमृतसर की सिमरप्रीत कौर, अमृतसर की ही हरगुणप्रीत कौर व भोगपुर तहसील इंदौरा हिमाचल प्रदेश की निष्ठा शामिल थी। ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गई मुटियारों के बीच स्टूडियो राउंड के अलावा सोलो एक्टिंग, खाना पकाना, डांस, थीम एक्टिंग, आउटडोर और घरेलू गतिविधियों के जरिए हुनर को परखा गया। ग्रैंड फिनाले की मेजबानी गुरजीत सिंह ने की।

इन गायकों ने बांधा समां

इस शो में पंजाबी गायक जोरा रंधावा, नेहा भसीन, गिप्पी गरेवाल, गुरनाम भुल्लर, निंजा, जैजी बी आदि ने अपनी गायकी से मौके पर मौजूद दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान भी विशेष रूप से पहुंची।

इस मौके पर पीटीसी नेटवर्क के एमडी और प्रेजिडेंट राबिंद्रा नारायण ने कहा कि छह साल पहले शुरू हुए इस शो के लिए निरंतर बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या से मुटियारों के लिए ये एक बड़ा मंच बनता जा रहा है। प्रोग्राम की फाइनल ज्यूरी में नेहा भसीन, सतिंदर सत्ती, गुरप्रीत चड्ढा व बोबी लायल शामिल थे।

ये टाइटल भी जीते

      नाम                          टाइटल                    निवासी

दिलप्रीत कौर            गिद्देयां दी रानी                मालेरकोटला

रहमत रत्न           मिट्ठी मुस्कान व विजेता          श्रीनगर

सुखरूप कौर   मिट्ठ बोली मुटियार व फ‌र्स्ट रनरअप लुधियाना

सुखप्रीत कौर  बलौरी अक्ख व सेकेंड रनरअप     शहीद भगत सिंह नगर

जसमहक कौर       सुगड़ स्याणी                          लुधियाना

गुरप्रीत कौर       हरदिल अजीज                             मानसा

सिमरप्रीत कौर नाइल गार्जियस हेयर                     अमृतसर

हरगुनप्रीत कौर     फेम ग्लोइंग फेस                      अमृतसर

निष्ठा अनोखी         अदाकारा                               इंदौरा, हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.