चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर चर्चा की।
जालंधर : भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब अध्यक्ष रीना जेटली ने पार्टी के सीनियर नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार केडी भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पार्टी के दोनों दिग्गज नेताओं ने प्रदेश में पार्टी के संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर चर्चा की। इस दौरान भंडारी ने कहा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए महिला मोर्चा के सभी सदस्यों को घर घर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की पिछले 4 साल की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा, क्योंकि जो काम भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने पिछले 4 सालों में किए हैं, उन कार्यों को कांग्रेस ने 60 साल राज करते हुए भी नहीं किया। बावजूद केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भारत के हर कोने तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार सालों में जनता की भलाई के लिए कई बेहतर कदम उठाए हैं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियां देश के हित में हैं और विश्व के पटल पर देश को एक अलग पहचान देने में वह पूरी तरह कामयाब हुए हैं। इस मौके पर केडी भंडारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि सभी सदस्य बहुत ही मेहनती और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्य दिन रात मेहनत करके पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाएगी।