भवसागर से पार लगाएगा प्रभु श्री राम नाम का उच्चारण : चैतन्य किशोर
कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर बाजार शेखां में श्री रामचरित मानस पाठ का उच्चारण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु का सिमरन सबसे ऊंचा है। पाठ का आरंभ श्री गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रभु श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
जालंधर, जेएनएन। पंडित चैतन्य किशोर महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम का नाम ही इंसान को भवसागर से पार लगाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभु का सिमरन करने मात्र से इंसान के भीतर सकारात्मक उर्जा का संचार हो जाता है। कष्ट निवारण श्री बाला जी मंदिर, बाजार शेखां, में श्री रामचरित मानस पाठ का उच्चारण करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु का सिमरन सबसे ऊंचा है। पाठ का आरंभ श्री गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रभु श्री राम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसमें सेंट्रल टाउन के गुंबर परिवार से सतपाल गुंबर, सुनीता रानी गुंबर, अमित गुंबर, मोनिका गुंबर, गोल्डी गुंबर, पूनम गुंबर, समायरा गुंबर, वान्या गुंबर, वंशिका गुंबर, रिधिमा गुंबर विशेष रूप से शामिल हुए।
इस दौरान सुनीता गुंबर ने अपना जन्मदिन बाला जी के दरबार में केक काटकर मनाया। सतपाल गुंबर व अमित गुंबर ने मंदिर कमेटी की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब के इस एकमात्र कष्ट निवारण बाला जी मंदिर के प्रति भक्तोें की आस्था में व्यापक इजाफा हुआ है। पंडित गौरी शंकर ने श्री राम चरित मानस के पाठ का महत्व बताया। मंदिर कमेटी के प्रधान रमन अरोड़ा व चेयरमैन राकेश जसूजा ने मंदिर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शारीरिक दूरी व स्वच्छता नियमों की पालना करने के लिए सेवादार तैनात किए गए। वहीं, अतिथियों को मंदिर कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें