प्रिस अरोड़ा की प्रधानगी पद से विदाई, रजनीश सूद नए प्रधान बने
लायंस क्लब करतारपुर की विशेष बैठक होटल बी-वन में हुई जिसमें क्लब के प्रधान प्रिस अरोड़ा को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर विदाई दी गई।
संवाद सहयोगी, करतारपुर : लायंस क्लब करतारपुर की विशेष बैठक होटल बी-वन में हुई, जिसमें क्लब के प्रधान प्रिस अरोड़ा को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर विदाई दी गई। वर्ष 2021-22 के लिए रजनीश सूद को प्रधान बनाया गया। बुधवार देर शाम प्रधान प्रिस अरोड़ा की अध्यक्षता में 2020-21वर्ष की अंतिम बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रिस अरोड़ा ने कार्यकाल के दौरान किए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रिस अरोड़ा ने उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इसके बाद क्लब के 2021- 22 के लिए रजनीश सूद को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया। रजनीश सूद ने कहा कि अपने कार्यकाल दौरान समा सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया जाएगा। सभी लायन सदस्य को सहयोग करने की अपील करते हुए प्रधान बनाए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी टीम में नवीन जैन को सेक्रेटरी, राहुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व अनीष अग्रवाल को पीआरओ बनाया है।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह वालिया, एसपी सोंधी ,प्रदीप कालिया, पूर्व प्रधान प्रवीण वर्मा, नरेश अग्रवाल ,डा सुभाष सरदाना, मनजीत जैन, प्रदीप अग्रवाल, योगेश सूरी, बलबीर राणा, राकेश अरोड़ा, विमल जैन, नितिन जैन, नीरज सूरी, अनिल वर्मा, राजू अरोड़ा, बोध प्रकाश साहनी, बब्बू धीमान, अश्विनी बाबा, रमेश सूरी, राहुल शर्मा, प्रवीन चोपड़ा, दविदर छिपरा, नितिन अग्रवाल, पिचू सिगला, डाक्टर सुनील मदान, राजेश कुमार, राजदीपक वर्मा, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।