Move to Jagran APP

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के कार्यक्रम में हंगामा, बरनाला में सोफे से उठाने पर महिला वर्कर्स बिफरीं

बरनाला में शुक्रवार को प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने प्रार्थना हाल में शाम चार बजे पहुंचना था। वह तय समय से करीब तीन घंटे देरी से शाम करीब 7 बजे पहुंचे परंतु उनके वहां पहुंचने से पहले ही पंडाल में हंगामा हो गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 01:27 PM (IST)
सोफे से उठाए जाने के बाद बहस करती हुईं कांग्रेस वर्कर्स। फोटो- सौ. इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के बरनाला में रखे समागम में उनके पहुंचने से पहले ही हंगामा हो गया। रामबाग के प्रार्थना हाल में रखे समागम में कांग्रेसी महिला कार्यकताओं में कुर्सियों पर बैठने को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद महिला वर्करों ने समागम का बहिष्कार कर दिया। उन्हें बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मनाया। हुआ यूं कि शुक्रवार को प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने प्रार्थना हाल में शाम चार बजे पहुंचना था। वह तय समय से करीब तीन घंटे देरी से शाम करीब 7 बजे पहुंचे परंतु उनके वहां पहुंचने से पहले ही पंडाल में हंगामा हो गया।

loksabha election banner

पंडाल में कुर्सियां लगाई गई थीं। कुर्सियों के आगे सोफे थे। कई महिला वर्कर जाकर सोफे पर बैठ गईं। प्रधान के आने से पहले जब उन्हें वहां से कुछ नेताओं ने उठने के लिए कहा तो हंगामा शुरू हो गया। आल इंडिया वर्कर कांग्रेस कमेटी की सदस्य राजेंद्र कौर और बठिंडा महिला विंग की जिला प्रधान बीबी किरनजीत कौर की अगुआई में कई महिलाएं समागम से बाहर उठकर जाने लगीं। जिला बरनाला महिला कांग्रेस की प्रधान सुखजीत कौर सुखी ने भी रोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वर्कर पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं, लेकिन उन्हें गलत तरीके से उठाने की कोशिश की गई। कांग्रेस के सीनियर नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों और यूथ कांग्रेस के नेता गुरकीमत सिंह सिद्धू ने महिला कार्यकर्ताओं को मनाया और निवेदन कर फिर से पंडाल में लौटा लाए। इसके बाद अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी नेता और वर्कर एकजुट रहें। कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.