Move to Jagran APP

जालंधर में युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपितों की तलाश में छापामारी, छह लोगों पर दर्ज है केस

जालंधर के कोट सद्दीक में खुद को आग लगा कर जान देने वाले युवक दीपक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर छापामारी की। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ले की प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:54 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:54 AM (IST)
जालंधर में दीपक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों की तलाश में जुटी है पुलिस।

जालंधर, जेएनएन। कोट सद्दीक में बीती रात खुद को आग लगा कर जान देने वाले युवक दीपक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों की तलाश में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को कोई आरोपित तो नहीं मिला लेकिन पुलिस ने उनके रिश्तेदारों पर भी दबाव बनाया है कि उनको जल्द से जल्द पेश होने के कहें। पुलिस ने मृतक दीपक उर्फ दीपा के बयानों पर उसकी महिला मित्र, जिसके साथ उसकी शादी होने का दावा युवक खुद करता था, की माता कांता के बयानों पर पुलिस ने महिला मित्र के पिता, भाई, मोहल्ले की प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इलाके के लोगों ने बताया कि दीपक ने जब खुद को आग लगाई तो आग का गोला बनकर इधर उधर भागा था।

loksabha election banner

लोगों ने कंबल डाल कर उसकी आग बुझाई थी तो उसने घासलावस्था में कहा था कि उसे लड़की के परिजनों ने जलाया है। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बीते दिनों दीपक उर्फ दीपा नाम के युवक की कोट सद्दीक में एक घर के बाहर संदिग्धावस्था में जलने से मौत हो गई थी। मृतक लड़के की मां ने बयान दिया था कि उसका बेटा दीपा कोट सदीक में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। उसकी उसके साथ शादी भी हो गई थी लेकिन लड़की के घरवाले नहीं मान रहे थे।

बीती रात इलाका प्रधान स्वीटी, शाम लाल ने उनके बेटे के लड़की के घर पर बुलाया और कहा कि लड़की का पीछा छोड़ दे वर्ना वो उसे जान से मरवा सकते हैं। इसके बाद उसे वहां से निकाल दिया और लड़की के साथ शादी से इंकार कर दिया। उनका आरोप था कि इसी बात से आहत होकर उसने खुद पर तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। इस मामले में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर ने बताया था कि मृतक दीपा की माता कांता देवी के बयानों पर कोट सदीक में रहने वाली लड़की नेहा के पिता रमेश वर्मा, भाई बब्बल, नेहा की भुआ, नेहा की दादी, स्वीटी प्रधान, शाम लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापेमारी की गई लेकिन सभी अपने घरों से फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जालंधर में दैनिक जागरण ने की सरकारी हेल्थ वर्करों से बात, जाना क्यों नहीं लगवा रहे वैक्सीन

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.