Move to Jagran APP

पंजाबी सिंगर सुक्खा दिल्लीवाला की बंद कमरे से मिली लाश, गहराया मौत का रहस्य

सुक्खा के सिर के पीछे चोट के निशान हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से सिर के पीछे चोट लगने से उनकी मौत हुई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 01:09 PM (IST)
पंजाबी सिंगर सुक्खा दिल्लीवाला की बंद कमरे से मिली लाश, गहराया मौत का रहस्य
पंजाबी सिंगर सुक्खा दिल्लीवाला की बंद कमरे से मिली लाश, गहराया मौत का रहस्य

जासं, जालंधर। मशहूर पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह मान उर्फ सुक्खा दिल्लीवाला की मौत हो गई है। उनका शव बुधवार देर रात गोल्डन एवेन्यू स्थित घर से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। कुछ दिनों बाद ही वह इंग्लैंड में शो करने के लिए जाने वाले थे। सुक्खा के सिर के पीछे चोट के निशान हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से सिर के पीछे चोट लगने से उनकी मौत हुई है।

loksabha election banner

सिंगर सुक्खा दिल्लीवाला के साथ रहने वाले मुखविंदर सिंह ने बताया कि वह भी गोल्डन एवेन्यू में उनके साथ ही रहते थे मगर कुछ दिन पहले उन्हें जरूरी काम आ पड़ा तो वह गांव चले गए। 2 दिन पहले तक उनकी सुक्खा से बातचीत होती रही। इसके बाद वह रिश्तेदारी में बिजी हो गए। बुधवार सुबह उन्होंने सुक्खा को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पास में ही रहने वाले किसी लड़के को भेजा तो उसने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। मुखविंदर के मुताबिक उसने लड़के को दीवार फांद कर अंदर जाने को कहा ताकि अंदर की हालत का पता चल सके। इसके बाद ही उन्हें पता चला कि सुक्खा दिल्ली वाला की अंदर लाश पड़ी हुई है।

खुद के जीवन पर बनी फिल्म से करनी थी बॉलीवुड में एंट्री

गायकी से सफर शुरू करने वाले सुक्खा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले थे। जेएसएम प्रोडेक्शन की तरफ से बनाई जा रही फिल्म ‘द गैंगस्टर’ में सुक्खा मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित थी। इससे पहले सुक्खा अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म लीडर के लिए भी गाना रिकॉर्ड कर चुके थे। बताया जाता है कि इस फिल्म में उनके तिहाड़ जेल में आतंकवादियों के साथ बिताए पलों के सीन थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सुक्खा ने तीन दिन पहले अपने दोस्तों को फोटो भेज खुद के ग्लूकोज चढ़े होने की बात भी कहीं थी।

द ग्रेट खली के साथ शो में कर रहे थे परफॉर्म

सुक्खा पंजाब में इन दिनों द ग्रेट खली के शो व उनके साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई देते थे। उनके लिए कई गाने भी गाए। राखी सांवत के पंजाब दौरे के दौरान भी सुक्खा ने कई गीत गाए। सुक्खा ने ‘गभरू पंजाब पुलिस वाले’ का गाना भी बीते दिनों ही रिकॉर्ड किया था। इस गीत में उनके साथ द ग्रेट खली भी नजर आएंगे।

राखी सावंत, आशा भोंसले के साथ भी दी थी परफॉमेंस

सुक्खा दिल्ली वाला के कई गाने खासे हिट रहे हैं। इनमें कॉलेज दी कैंटीन.. शहर तेरे दियां गलियां.. बुलेट शामिल हैं। कई धार्मिक गीत भी सुक्खा ने गाए थे। बुलेट गाने में उनके साथ राखी सावंत ने भी परफॉर्म किया था। अपने करियर के शुरुआती दौर में सुखा दिल्ली वालों ने आशा भोंसले के साथ भी गाना गाया था।दो दिन दोस्तों को फोटो भेज खुद के डिप लगने की दी जानकारी दी थी

2013 में कबूतरबाजी के केस में तिहाड़ जाने के बाद आए थे चर्चा में

गायक सुक्खा दिल्लीवाला 2013 में उस समय चर्चा में आए थे, जब मानव तस्करी व कबूतरबाजी के आरोप में उन्होंने 20 महीने की जेल काटी थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के लिखे गीत को गाने की बात कहीं थी। उस समय सुक्खा ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि जेल में उसकी मुलाकात आतंकी अफजल गुरु और बब्बर खालसा के जगतार सिंह हवारा से भी हुई। इन तीनों ने उसके गानों को खूब पसंद किया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.