विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर के कॉलेज में हथियार लहराते हुए गाने की शूटिंग, पंजाबी सिंगर निज्जर पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:16 AM (IST)

पंजाबी सिंगर निज्जर उर्फ हरिंदर पाल सिंह पर जालंधर के एक कॉलेज में गीत की शूटिंग के दौरान गन कल्चर ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंजाबी सिंगर निज्जर पर गन कल्चर प्रमोट करने का आरोप

  2. जालंधर कॉलेज में गीत शूटिंग के दौरान हथियार दिखाए

  3. पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पंजाबी सिंगर निज्जर उर्फ हरिंदर पाल सिंह द्वारा गीत की शूटिंग में गन कल्चर को प्रमोट करने का मामला सामने आया है।

केमिस्ट्री गुरु प्रो. एमपी सिंह ने इस संबंध में डीसी वरजीत सिंह वालिया व कालेज मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिये शिकायत दी। एडीसीपी-1 मुख्तियार राय ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर एक कॉलेज में गीत की शूटिंग करता हुआ दिख रहा है।

आमर्स एक्त के तहत केस दर्ज

इस पोस्ट में वह और उसके साथी कथित तौर पर हथियार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। थाना एक में बीएनएस की धारा 223 और 190 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जो भी सरेआम हथियारों का प्रदर्शन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ शिकायतकर्ता प्रो. एमपी सिंह का कहना है कि उक्त प्रतिष्ठित कॉलेज है और वहां से नामी सूफी व गजल गायक निकले हैं। ऐसे में उस स्थान पर आकर गीतों के जरिये गन कल्चर को बढ़ावा देना गलत है। अगर गोली चल जाए तो क्या होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब में साबुन से बनाई PM मोदी की मूर्ति, ढाई महीने रात-दिन एक करके तैयार की अनोखी कलाकृति

यह भी पढ़ें- 'दुष्कर्म आरोपी को बचाने का आरोप मनगढ़ंत', CM मान की पत्नी पहुंची कोर्ट; मजीठिया-हरसिमरत और खैरा पर मानहानि केस दर्ज