Move to Jagran APP

पंजाब यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के इंडिया गेट पर फूंका ट्रैक्टर, कृषि कानूने के खिलाफ जताया विरोध

केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली में पंजाब यूथ कांग्रेस ने ट्रैक्टर फूंक कर प्रदर्शन किया। इसमें जालंधर यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता के नेतृत्व में एक बड़े जत्थे ने हिस्सा लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 01:32 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 01:32 PM (IST)
दिल्ली में विरोध जताने के लिए जालंधर यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता के नेतृत्व में जत्था गया था।

जालंधर, जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के इंडिया गेट एरिया में ट्रैक्टर फूंक कर एनडीएस सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। विरोध जताने के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंदर ढिल्लों, जालंधर यूथ कांग्रेस के प्रधान अंगद दत्ता समेत पंजाब भर से जिला प्रधान और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए यूथ कांग्रेस नेताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में डटे रहने का संकल्प लिया। पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान वरिंदर ढिल्लाें और जिला प्रधान अंगद दत्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को किसी भी तरह से लागू नहीं होने देंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

वहीं, शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर जालंधर में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शहीद भगत सिंह चौक में विधायक राजिंदर बेरी ने कांग्रेसी वर्करों के साथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा नेता और पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने भी साथियों के साथ शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.