पंजाब जनगणना 2027: ऑनलाइन स्व-गणना की रफ्तार धीमी, पठानकोट नंबर-1 और लुधियाना सबसे नीचे; जानें अपने जिलों का हाल
पंजाब में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में पठानकोट जिला 58.78% के साथ शीर्ष पर है, जबकि लुधियाना सबसे निचले स्थान पर है।
-1795105545213_m.webp)
पंजाब जनगणना 2027: स्व-गणना में पठानकोट अव्वल, जालंधर पिछड़ा।
HighLights
पठानकोट 58.78% स्व-गणना के साथ पंजाब में शीर्ष पर।
जालंधर 36.12% पूर्णता दर के साथ 21वें स्थान पर।
तकनीकी दिक्कतें और जानकारी का अभाव स्व-गणना में बाधा।
सुरिंदर सिंह, जालंधर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के तहत पंजाब में ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी।
19 नवंबर तक के आंकड़ों के अनुसार पंजाब के 23 जिलों में पठानकोट 58.78 प्रतिशत स्व-गणना पूरी करके पहले स्थान पर है, जबकि लुधियाना 34.96 प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्थान पर है। जालंधर में अब तक 36.12 प्रतिशत स्व-गणना पूरी हुई है। इस आधार पर जिला 21वें स्थान पर है।
राज्य में कुल 61,814 आवेदन हुए हैं। इनमें 29,224 मामलों में स्व-गणना पूरी हो चुकी है, जबकि 32,590 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन पूरी नहीं हुई है। इस तरह पंजाब में स्व-गणना पूरी होने की दर 47.28 प्रतिशत है।
जिलों के आंकड़ों में पठानकोट, होशियारपुर और बठिंडा सबसे आगे हैं। वहीं जालंधर, कपूरथला और लुधियाना निचले स्थानों पर हैं। एडीसी जनरल अमनिंदर कौर बराड़ ने कहा कि इसके बाद जनगणना शुरू करवा दी जाएगी। जिन लोगों को दिक्कत परेशानी आ रही है, उन्हें 1 दिसंबर को दूर किया जाएगा, जब सदस्य घर जाकर जनगणना करेंगे।
इलेक्शन सदस्य ने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना के दौरान फार्म शुरू करने के बाद उसे पूरा न कर पाने के पीछे कई संभावित वजहें हो सकती हैं। कुछ लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती, तो कुछ को मोबाइल पर ओटीपी मिलने, इंटरनेट कनेक्टिविटी या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों और घर से जुड़ी जानकारी जुटाने में समय लगने के कारण भी कुछ लोग फार्म बीच में छोड़ सकते हैं।
जिलों की पूरी रैंकिंग
1. पठानकोट: 58.78 प्रतिशत काम पूरा। 1,708 मामलों में स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हुई, 2,436 मामलों में पूरी हुई। दर्ज।
2. होशियारपुर: 55.86 प्रतिशत काम पूरा। 3,828 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 4,845 मामलों में पूरी हुई।
3. बठिंडा: 55.72 प्रतिशत काम पूरा। 4,845 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 6,097 मामलों में पूरी हुई।
4. शहीद भगत सिंह नगर: 54.27 प्रतिशत काम पूरा। 980 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 1,163 मामलों में पूरी हुई। ।
5. मालेरकोटला: 53.23 प्रतिशत काम पूरा। 608 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 692 मामलों में पूरी हुई।
6. रूपनगर: 48.55 प्रतिशत काम पूरा। 940 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 887 मामलों में पूरी हुई।
7. बरनाला: 46.91 प्रतिशत काम पूरा। 755 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 667 मामलों में पूरी हुई।
8. फतेहगढ़ साहिब: 45.97 प्रतिशत काम पूरा। 503 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 428 मामलों में पूरी हुई।
9. गुरदासपुर: 45.56 प्रतिशत काम पूरा। 1,141 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 955 मामलों में पूरी हुई।
10. तरनतारन: 42.53 प्रतिशत काम पूरा। 1,262 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 934 मामलों में पूरी हुई।
11. साहिबजादा अजीत सिंह नगर: 42.19 प्रतिशत काम पूरा। 2,471 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 1,803 मामलों में पूरी हुई।
12. श्री मुक्तसर साहिब: 41.64 प्रतिशत काम पूरा। 1,005 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 717 मामलों में पूरी हुई।
13. पटियाला: 40.30 प्रतिशत काम पूरा। 1,966 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 1,327 मामलों में पूरी हुई।
14. फिरोजपुर: 40.07 प्रतिशत काम पूरा। 706 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 472 मामलों में पूरी हुई।
15. मानसा: 39.77 प्रतिशत काम पूरा। 621 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 410 मामलों में पूरी हुई।
16. फरीदकोट: 39.44 प्रतिशत काम पूरा। 631 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 411 मामलों में पूरी हुई।
17. संगरूर: 38.95 प्रतिशत काम पूरा। 887 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 566 मामलों में पूरी हुई।
18. मोगा: 38.85 प्रतिशत काम पूरा। 724 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 460 मामलों में पूरी हुई।
19. अमृतसर: 37.58 प्रतिशत काम पूरा। 1,483 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 893 मामलों में पूरी हुई।
20. फाजिल्का: 36.87 प्रतिशत काम पूरा। 1,315 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 768 मामलों में पूरी हुई।
21. जालंधर: 36.12 प्रतिशत काम पूरा। 1,056 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 597 मामलों में पूरी हुई।
22. कपूरथला: 34.97 प्रतिशत काम पूरा। 766 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 412 मामलों में पूरी हुई।
23. लुधियाना: 34.96 प्रतिशत काम पूरा। 2,389 मामलों में प्रक्रिया शुरू हुई, 1,284 मामलों में पूरी हुई।
जालंधर में 1,056 मामले अधूरे
जालंधर में कुल 1,653 मामलों में से 597 में स्व-गणना पूरी हो चुकी है, जबकि 1,056 मामलों में प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद इसे पूरा नहीं किया गया है। यानी जिले में दर्ज कुल मामलों में करीब 64 प्रतिशत अभी अधूरे हैं। राज्य के औसत 47.28 प्रतिशत के मुकाबले जालंधर की स्व-गणना पूरी होने की दर 11.16 प्रतिशत अंक कम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।