दकोहा में कूड़े के डंप की शिकायत, PPCB ने नगर निगम कमिश्नर को भेजा नोटिस Jalandhar News
गुरविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि श्मशानघाट रोड पर कूड़ा फैला है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम कूड़े को नहीं उठा रहा इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जालंधर, जेएनएन। दकोहा में श्मशानघाट के पास कूड़े के डंप को लेकर पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नगर निगम कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगम कमिश्नर को वीरवार को सुबह 11:30 बजे पीपीसीबी के सीनियर एन्वायरमेंटल इंजीनियर के सामने अपना पक्ष रखना है। अगर निगम अपना पक्ष नहीं रखता है तो पीपीसीबी निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। यह नोटिस दकोहा इलाके के गुर¨वदर सिंह की शिकायत पर जारी हुआ है।
गुरविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि श्मशानघाट रोड पर कूड़ा फैला है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम कूड़े को नहीं उठा रहा, इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। निगम कमिश्नर को पीपीसीबी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मामले में पहले भी नोटिस जारी किया था। 30 मई 2019 को हुई सुनवाई में निर्देश दिया गया था कि नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 को लागू करेगा।
इसके लिए निगम को 50 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी थी। निगम को निर्देश दिया था कि वह कूड़ा उठाने और उसकी प्रोसेसिंग का इंतजाम करेगा। पीपीसीबी के निर्देश नगर निगम ने 31 मार्च 2021 तक लागू करने हैं। इसी निर्देश में कहा गया था कि नगर निगम पहले छह महीने में 50 फीसद काम करेगा। इन शर्तों को नगर निगम ने नहीं माना। इस पर पीपीसीबी ने निगम को दोबारा नोटिस जारी करके एक मौका दिया है कि वह खुद आकर अपना पक्ष रखें। ऐसा न होने पर पीपीसीबी लीगल एक्शन लेगा।
कार्रवाई
- छह माह पहले दिए निर्देशों पर निगम ने काम नहीं किया
- पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने जारी किया है कारण बताओ नोटिस
- आज दोबारा सुनवाई, निगम अफसर ने पेश होकर ने स्पष्टीकरण न दिया तो लीगल कार्रवाई की चेतावनी
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें