वीडियो कॉल के जरिये महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक तक पहुंची जालंधर पुलिस, दी ये चेतावनी
पिछले दिनों महिला ने सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी शिकायत में गुरुग्राम सेक्टर-47 के रहने वाले हार्दिक अरोड़ा पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
जालंधर, जेेएनएन। थाना सदर में जालंधर हाइट्स की रहने वाली महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले गुरुग्राम के जो हार्दिक अरोड़ा के साथ जालंधर पुलिस ने वीडियो कॉलिंग की है। इसमें पुलिस को हार्दिक अपने कमरे में बेड पर लेटा हुआ था। हार्दिक के खिलाफ महिला ने शिकायत दी थी कि वह उसे अश्लील मैसेज करता है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और जांच में शामिल होने के लिए कहा था। हार्दिक ने बीते दिनों पुलिस को अपनी मेडिकल रिपोर्ट भेज कर खुद को कोरोनाा के लक्षण होने की बात कही थी। उसने कहा था कि वह 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन हो रहा है। अब 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने उसे वीडियो कॉल के जरिए जल्द पेश होने के लिए कहा। एसीपी धर्मपाल ने बताया कि हार्दिक को कहा गया है कि वह ठीक होते ही पुलिस जांच में शामिल हो जाए। ठीक होने के बाद भी पुलिस जांच में शामिल नहीं होता तो उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गुरुग्राम भेजी जाएगी।
पिछले दिनों महिला ने सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी शिकायत में गुरुग्राम सेक्टर-47 के रहने वाले हार्दिक अरोड़ा पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद जालंधर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। महिला ने कहा था कि पिछले काफी समय से गुरग्राम का रहने वाले हार्दिक उसके आपत्तिजनक मैैसेज भेजता था। किसी दिन बच्ची ने सारे मैसेज पढ़ लिए। जिसके बाद उसकी 14 साल की बच्ची डिपेरशन में चल रही थी। आरोपी को कई बार मना करने पर भी वह मैसेज भेजने से बाज नहीं आया तो उन्होंने सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी। पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि उसके पति के हार्दिक की मां से गलत संबंध थे। जिसके चलते वह उन्हें तंग करता था। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।