विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: शोभायात्रा को रवाना करने के लिए पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 04 Feb 2023 01:04 PM (IST)

जालंधर के बस्‍ती दानिश्‍मांडा बाबू जगजीवन सिंह चौक में शोभायात्रा को रवाना करने के लिए मुख्‍यमंत्री मान पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने ...और पढ़ें

शोभायात्रा को रवाना करने के लिए पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
शोभायात्रा को रवाना करने के लिए पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब, जालंधर: बस्‍ती दानिश्‍मांडा बाबू जगजीवन सिंह चौक में शोभायात्रा को रवाना करने के लिए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दुख होता है कि जब जनता की तरफ से ही ये आवाज उठाई जाती है कि उनके इस आयोजन में यह प्रोग्राम में आज तक कभी भी कोई सीएम नहीं पहुंचा। आज ही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों व प्रिंसिपल को सिंगापुर में ट्रेनिंग देने के लिए रवाना कर के आया हूं ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आगे बढ़े।

Jalandhar Crime: खिलौना पिस्तौल दिखा 80 लोगों को लूटने वाले दो काबू, एक महीने में 11 वारदात को दिया अंजाम

शिक्षक काबिल होंगे तभी तो बच्चे भी खूब पढ़ेंगे केवल प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों में ही काबिलियत नहीं है हमारे सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में भी बहुत काबिलियत है। इसलिए ही यह ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए गए हैं और उनके नतीजे सरकारी स्कूलों में देखने को भी मिलेंगे। वहीं पंजाब के युवाओं को नौकरियां देने वाले नहीं बल्कि बांटने वाले बनाएंगे इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का मकसद यही है कि दबे और कुचले लोगों के परिवारों के बच्चों को भी शिक्षित करना है क्योंकि जब पढ़ लिख गए तो उनकी सोच भी बदल जाएगी और अफसर भी बन जाए। तभी तख्तापलट होगा क्योंकि सोच बदलने से ही बदलाव आएगा

मैं यूं ही अनाउंसमेंट नहीं करूंगा

यह देश एक फुलवाड़ी है इसमें रंग भी तरह-तरह के हैं। आप टैक्स देते हैं इसलिए आपका ही पैसा है और आप के विकास के लिए ही लगेगा। ₹1 मांगेंगे तो सवा रुपया दूंगा जो भी यहां बस या चित्र की जरूरत है उसे पूरा करूंगा क्योंकि मैं उन लोगों से नहीं हूं जो वायदे या घोषणा करके बाद में भूल जाते हैं। मैं वही बोलूंगा जो मुझे याद रहे और सच है ताकि किसी मंच पर भी जाऊंगा तो मुझे सोचना ना पड़े कि मैं पिछली बार क्या अनाउंसमेंट करके गया था। 

मोहल्ला क्लीनिक से साडे दस लाख मरीज हुए ठीक

आपके आसपास मोहल्ला क्लीनिक हो और एक स्वच्छ साफ सुथरा और विद्यार्थियों को शिक्षा देने वाला आधुनिक स्कूल हो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि खजाना खाली था हर किसी ने शोर मचाया की खजाना खाली है तो क्या करें, हम आए तब भी यही हालात थे मगर बिजली का बिल हमने 0 करके दिखा दिया। चंडीगढ़ फाइल लेकर आए तो आपके जालंधर पहुंचने से पहले खातों में पैसा आ जाएगा और आप उस विकास कार्यों में उनको लगाएं। घोषणा 10-12 कि नहीं चार की ही करो और उन्‍हें करके दिखाओ यही सरकार का उद्देश्य है।

Amritsar News: सिख सैनिकों के लिए बैलिस्टिक हेलमेट पेश करने पर सिखों ने किया विरोध

हमें अंग्रेजों ने इतना नहीं लूटा जितना हमें हमारे लोग ही लूट रहे हैं तभी तो भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्‍होंने कहा कि मुझे सरकार में आने की क्या जरूरत है, मैं तो पहले से ही मशहूर था मुझे तो ना टीवी पर आने का शौक है और ना ही अखबारों में। मगर मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है कि सरकार संभालो और सतगुरु रविदास महाराज मुझे यही बुद्धि बक्से की किसी भी गलत फाइल पर हस्ताक्षर ना कर सकूं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।