विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजीब प्‍यार: पति-पत्‍नी ने कहा- एक दूजे के लिए जान भी दे सकते हैं और फिर पी लिया जहर, पत्नी की मौतव पति ICU में

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 08 Jul 2021 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 07:46 AM (IST)

पत्नी ने शर्त रखी कि क्या वह चूहे मार दवा पी सकता है तो पति तैयार हो गया। दोनों ने ...और पढ़ें

मनप्रीत कौर ने पति के सामने चूहे मार दवाई पीने की शर्त रखी थी।
मनप्रीत कौर ने पति के सामने चूहे मार दवाई पीने की शर्त रखी थी।

संवाद सहयोगी, मोगा। यहां चाल साल पहले विवाह करने वाले सिरफिरे दंपती की अजब दीवानगी का मामला सामने आया है। एक-दूसरे के लिए प्रेम की गहराई जताने के लिए उन्होंने जहर पी लिया। जहर पीते समय दोनों एक साल की मासूम बच्ची के भविष्य के बारे में भी नहीं सोचा। जहर पीने के बाद पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घटना के तीन दिन तक आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा। हालांक अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। एहतिहातन उसे वीरवार शाम तक निहालसिंह वाला के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में ही रखा गया है।

प्यार में चूहे मार दवा पी सकते हो तो पति तैयार हो गया

थाना समालसर के गांव वैरोके के हरजिंदर सिंह का प्रेम विवाह चार साल पहले फरीदकोट की मनप्रीत कौर के साथ हुआ था। उनकी एक साल की बेटी है। थाना समालसर के एएसआइ राज सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह की मां ने बताया कि 4 जून रविवार को बेटे हरिंदर और बहू मनप्रीत के बीच शर्त लगी कि कौन किसको कितना प्यार कर सकता है। कौन किसके कहने पर क्या कर सकता है। पत्नी ने शर्त रखी कि क्या वह चूहे मार दवा पी सकता है तो पति तैयार हो गया। दोनों ने एक साथ चूरे मार दवा कोल्ड ड्रिंक के साथ पी ली। थोड़ी देर बाद जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मनप्रीत की सोमवार की शाम मौत हो गई। वहीं, हरजिंदर सिंह जिंदगी व मौत से जूझता रहा। 

सोमवार दोपहर हरजिंदर सिंह ने होश आने पर मीडिया से बात की उसने बताया कि उसने व उसकी पत्नी दोनों ने दवा पी ली है। पत्नी की मौत की जानकारी अभी तक उसे नहीं दी गई है। पुलिस ने इस मामले में धारा-174 में कार्रवाई की है। किसी को भी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया है।