यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab MC Elections 2023: निगम चुनाव की तैयारी पर भाजपा का मंथन तेज, भ्रष्टाचार को बनाएंगे मुद्दा; जीत का किया दावा
Punjab MC Elections 2023 भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की मीटिंग में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर गहन ...और पढ़ें

HighLights
- जालंधर शहरी की मीटिंग में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर गहन मंथन किया गया
- जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी मौजूद रहे।
जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की मीटिंग में नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर गहन मंथन किया गया है। जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में निगम चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी से किया गया और सुझाव लिए गए।
मीटिंग के बाद प्रभारी पुष्पेंद्र सिंगल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएंगे। मीटिंग में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी मौजूद रहे।
चुनाव में जीत पक्की के होने लगे दावे
इस अवसर पर प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाने के साथ-साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की सफल योजनाओं एवं आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट नीतियों विफलताओं को आधार बनाकर हर मण्डल, हर बूथ हर घर पर संपर्क कर लोगो को जागरूक करने के लिए पार्टी वर्कर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बार निगम चुनावों में हर वर्कर व पदाधिकारी अपनी कार्यक्षमता से काम कर निगम चुनावों में पार्टी की जीत को पक्की करेगा।
उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को वोट करने के लिए तैयार है। इसलिए अगर हम सब एकजुट होकर लग गये तो निगम चुनावों मे भाजपा की जीत का परचम लहरेगा। प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाल में नगर निगम के चुनाव हैं जिसके लिये हम बूथ स्तर पर मज़बूती से कार्य पर लग जाये। इसलिए हर भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ने की योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,गुरविंद्र लांबा,दर्शन लाल भगत,मनीष विज,जिला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अश्वनी अटवाल,मंडल प्रभारी अजय जोशी,किशनलाल शर्मा, मंडल प्रधान गुरप्रीत विक्की, आशीष सहगल,संदीप कुमार,टीटू कपानिया,सतीश ढल्ल,कुनाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,बलराज बधन,शिवदर्शन अब्बी,राहुल जामवाल,मंडल महामंत्री दिनेश मल्होत्रा।
गुरमीत सिंह,फ़िरोज़ मसीह,सुनील चोपड़ा,जिला भाजपा प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,सह-इंचार्ज भाजपा कार्यालय योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा,महिला मोर्चा प्रधान,मीनू शर्मा,आई.टी इंचार्ज दीपाली बागड़िया,ह्यूमन राइट सैल की प्रदेश को-कन्वीनर आरती राजपूत,जिला प्रधान रवि विनायक,इंडस्ट्री सैल प्रधान हैप्पी दीवान,ट्रांसपोर्ट सैल प्रधान विष्णु जोशी,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप,एस.सी मोर्चा महामंत्री रोशन लाल आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोशल वर्कर तरविंदर सोई ने थामा भाजपा का दामन
वेस्ट विधानसभा में समाजसेवक तरविंद्र सोई ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सोई पिछले क़रीब 30 सालो से सिविल हॉस्पिटल मे मरीजो एवं ज़रूरतमंद लोगो का हर प्रकार से आर्थिक एवं समाजिक सहयोग निस्वार्थ भाव से करते आ रहे है। सोई कई धार्मिक सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और पिछले वर्षों के दौरान कई चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर चुके हैं। उनके भाजपा से जुड़ने से पार्टी को सिर्फ वेस्ट विधानसभा क्षेत्र ही नहीं शहर के अन्य इलाकों में भी लाभ मिलेगा।
