विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब मंडी रेट: गेहूं, दाल और तेल में मिला-जुला रुख; जानें प्रमुख शहरों की मंडी के ताजा भाव

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:06 PM (IST)

पंजाब की प्रमुख मंडियों में विभिन्न कृषि जिंसों और खाद्य उत्पादों के भावों में मिला-जुला रुख देखा गया। खन्ना, लुधियाना, ...और पढ़ें

पंजाब मंडी रेट। फाइल फोटो

पंजाब मंडी रेट। फाइल फोटो

HighLights

  1. पंजाब की प्रमुख मंडियों में कृषि जिंसों के भावों में मिला-जुला रुख।

  2. खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा मंडियों के विस्तृत भाव जानें।

  3. अनाज, दालों, किराना और कपास के ताजा रेट यहां देखें।

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब की प्रमुख अनाज, दलहन, किराना और कपास मंडियों में विभिन्न कृषि जिंसों और खाद्य उत्पादों के भावों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा की मंडियों में अनाज से लेकर सूखे मेवों तक के ताजा भाव इस प्रकार रहे...

खन्ना मंडी

खन्ना में अनाज बाजार में गेहूं 2975 से 2980 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। आटा (50 किग्रा) 1670 से 1680 रुपये, मैदा 1770 से 1780 रुपये और सूजी (50 किग्रा) 1795 से 1800 रुपये रहा। बिहार मक्की 2850 से 2875 रुपये बिकी। वहीं खाद्य राइसब्रान 230 रुपये और अखाद्य 225 रुपये प्रति प्वाइंट रहा। सरसों खल 3750 रुपये, सरसों डीओसी 31,500 रुपये और सूरजमुखी डीओसी 29,000 रुपये प्रति टन दर्ज की गई।

लुधियाना मंडी

दालों में अरहर दाल 13,100 से 14,200 रुपये, राजमा चित्रा 11,500 से 14,000 रुपये और उड़द धोया 12,100 से 13,600 रुपये प्रति क्विंटल रहा। चना दाल 8850 से 9250 रुपये और मूंग धोया 10,500 से 12,800 रुपये बिका। तेल बाजार में सरसों तेल 18,500 से 18,600 रुपये और बिनौला तेल 15,800 रुपये रहा। किराना में जीरा 27,800 से 33,500 रुपये और कश्मीरी केसर 250 से 260 रुपये प्रति ग्राम बोला गया।

अमृतसर व जालंधर मंडी

अमृतसर में बासमती (1121) स्टीम चावल 11,500 से 11,600 रुपये और बासमती 1121 धान 5800 से 6000 रुपये बिका। देशी गुड़ 5700 से 5800 रुपये रहा।

जालंधर में गेहूं दड़ा 3020 से 3030 रुपये, काबली चना 9400 से 13,500 रुपये और जीरा 27,400 से 31,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मेवों में काजू (320 नं.) 1020 से 1040 रुपये प्रति किलो और मखाना 800 से 1325 रुपये प्रति किलो रहा।

बठिंडा मंडी

कपास बाजार में नई नरमा कपास 8400 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। रुई जे-34 पंजाब 6630 से 6680 रुपये प्रति मन और बिनौला 4400 से 4600 रुपये दर्ज किया गया। बिनौला खल 3900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।