Punjab Mandi Rates Today: दालों के दाम में तेजी, अनाज और तेलों के भाव स्थिर; जानें मंडी के ताजा रेट
पंजाब की प्रमुख अनाज, दलहन और तेल मंडियों में मिला-जुला रुख रहा, जहाँ दालों के दाम बढ़े वहीं अनाज और तेल स्थिर रहे।
-1794058886026_m.webp)
Punjab Mandi Rates Today: दालों के दाम में तेजी। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है
HighLights
पंजाब की मंडियों में अनाज, दालों, तेलों के मिले-जुले भाव।
दालों के दाम में तेजी दर्ज की गई, अनाज और तेल स्थिर।
खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा के ताजा मंडी रेट।
डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब की प्रमुख अनाज, दलहन और तेल मंडियों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। खन्ना, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और भटिंडा में शनिवार को विभिन्न जिंसों, दालों और किराना वस्तुओं के भाव इस प्रकार दर्ज किए गए:
खन्ना और लुधियाना मंडी
खन्ना मंडी में गेहूं का भाव ₹2925 से ₹2950 प्रति क्विंटल रहा। आटा (50 किग्रा) ₹1565 से ₹1575, मैदा ₹1665 से ₹1675, सूजी ₹1700 से ₹1720 और बिहार मक्की ₹3100 से ₹3125 बिकी। सरसों खल ₹3500 प्रति क्विंटल रही।
लुधियाना में दालों के भाव देखें तो राजमां चित्रा ₹11,600 से ₹14,100, अरहर दाल ₹13,550 से ₹14,650, चना दाल ₹9200 से ₹9500 और काबली चना ₹8600 से ₹12,800 प्रति क्विंटल बोला गया। चावल 1121 सेला ₹10,300 से ₹10,400 प्रति क्विंटल रहा।
तेलों में सरसों तेल ₹18,900 से ₹19,000 और बिनौला तेल ₹15,800 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। किराना में जीरा ₹28,100 से ₹34,000 और हल्दी ₹24,000 से ₹28,000 प्रति क्विंटल रही।
अमृतसर और जालंधर मंडी
अमृतसर में बासमती (1121 नं.) स्टीम ₹11,500 से ₹11,600 और सेला ₹10,400 से ₹10,600 प्रति क्विंटल रहा। 1121 बासमती धान ₹5800 से ₹6000 प्रति क्विंटल बिका। देशी गुड़ ₹5700 से ₹5800 और बूरा खांड ₹5600 से ₹5700 प्रति क्विंटल दर्ज हुई।
जालंधर मंडी में गेहूं दड़ा ₹2780 से ₹2800 प्रति क्विंटल बिका। परमल कच्चा चावल ₹4000 से ₹4100 रहा। मेवों में काजू (320 नं.) ₹1020 से ₹1040 प्रति किलो और मखाना ₹825 से ₹1300 प्रति किलो के भाव बिका।
बठिंडा मंडी
बठिंडा में रुई जे-34 पंजाब ₹6600 से ₹6650 प्रति मन दर्ज की गई। नई नरमा कपास ₹8600 से ₹9000 प्रति मन रही। बिनौला खल ₹4000 से ₹4050 और सरसों खल ₹3700 से ₹3750 प्रति क्विंटल बिकी। चोकर (50 किलो) ₹1370 दर्ज हुआ।