विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा बेटे के विधवा के साथ थे अवैध संबंध, गुस्साए पिता ने दरगाह पर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Thu, 13 May 2021 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 04:25 PM (IST)

तरनतारन के परमजीत सिंह ने अपने शादीशुदा बेटे गुरजंट सिंह (34) और उसकी विधवा प्रेमिका पर गोलियां दाग दीं। परमजीत ...और पढ़ें

तरनतारन में एक पिता ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका पर गोलीबारी कर दी।
तरनतारन में एक पिता ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका पर गोलीबारी कर दी।

तरनतारन, जेएनएन। गांव चंबा खुर्द निवासी परमजीत सिंह अपने छोटे बेटे जर्मन सिंह व एक अन्य व्यक्ति समेत सफेद रंग की कार पर मंगलवार की शाम पांच बजे हवेली में बनी पीर की दरगाह पर आए। यहां पर परमजीत सिंह का शादीशुदा बेटे गुरजंट सिंह (34) व विधवा के साथ बैठा था।

परमजीत सिंह ने अपने छोटे बेटे जर्मन सिंह व उसके साथी को यह कहते हुए पिस्टल से गोलियां चलाना शुरू कर दी कि जर्मना ऐहनूं कई वार मत्था मारेया वा, पर ऐह नई समझदा। ऐहनूं हुण आपणी वोहटी अते बच्चियां दा वी फिकर नई। साडी इज्जत मिट्टी विच मिला रहा ए। आओ टुट पओ ऐहना ते..। यह सुनते ही जर्मन सिंह व उसके साथी ने पिस्टल से एक-एक करके चार राउंड फायर किए। दो गोलियां विधवा को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरजंट सिंह की टांगों पर दो गोलियां लगी।

यह घटना विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव भट्ठल सहिजा सिंह की है। विधवा के साथ गांव चंबा खुर्द निवासी गुरजंट सिंह के साथ अवैध संबंध थे। शादीशुदा गुरजंट को उसके पिता परमजीत सिंह व छोटे भाई जर्मन सिंह ने कई बार मना किया। मंगलवार की शाम को गुरजंट सिंह घर से खेती का बहाना लगाकर विधवा के पास चला गया। वहां पर दोनों बैठे बातें कर रहे थे। सफेद कार में सवार होकर परमजीत सिंह, बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात युवक समेत वहां पहुंचा। गुरजंट सिंह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, थाना चोहला साहिब प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और विधवा के बेटे के बयान पर परमजीत सिंह, उसके बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिए।

आरोपितों की तलाश जारी

सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, थाना चोहला साहिब प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और विधवा के बेटे के बयान पर परमजीत सिंह, उसके बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात पर केस दर्ज कर लिए।