विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: पंजाब के फरीदकोट में गुरुद्वारे की प्रधानगी को लेकर भिड़े दो गुट; एक-दूसरे की पगड़ी उछाली, कृपाण से हमला

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:04 PM (IST)

जर्मन कालोनी में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद को लेकर दो गुटों के बीच हुई बहस शनिवार को तीखी भिड़ंत ...और पढ़ें

फरीदकोट में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर भिड़ते हुए दो गुट। (जागरण)
फरीदकोट में गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर भिड़ते हुए दो गुट। (जागरण)

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। जर्मन कालोनी स्थित गुरुद्वारा निशान साहिब के अंदर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई बहसबाजी ने लड़ाई का रूप अख्तियार कर लिया। लड़ाई के दौरान लात-घूंसा, कृपाणें जमकर चली, इस बीच कई लोगों की पगड़ी भी उझली। यह लड़ाई पुरानी कमेटी और गुरुद्वारा साहिब की वर्तमान कमेटी के सदस्यों के बीच हुई, पूरी घटना गुरूद्धारा में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई।

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह ने बताया गया कि पुरानी कमेटी के सदस्य उन्हें कई महीनों से निशाना बना रहे थे, जिसके तहत आज कुछ शरारती तत्वों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि समिति के पुराने सदस्य उनका अपमान कर उन्हें गुरुद्वारा साहिब से निकालना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बगावत की, गुरु के घर के अंदर हथियार से उन पर हमला किया गया, घटना में कईयों पगड़ी उछली और शिष्टाचार तोड़ा गया।

गुरुद्वारा साहिब की गरिमा का किया अपमान

घटना का जायजा लेने पहुंची एसजीपीसी सदस्य बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला ने कहा कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिये एक वीडियो मिला था, जिसे देखने के बाद वह यहां आई थीं। उन्होंने कहा कि यह बड़े दु:ख की बात है कि कुछ लोगों ने गुरुद्वारा साहिब की गरिमा का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमें कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस पूरे मामले में डीएसपी फरीदकोट जसमीत सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के पीठासीन अधिकारी के संबंध में कि आज गुरुद्वारा साहिब के अंदर झगड़ा हुआ। एसएचओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना में घायल महिला को उपचार के लिए पहुंचाया। पीड़ित के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।