पंजाब एकता पार्टी के नेता खैहरा से मिले
पंजाब एकता पार्टी के नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुखपाल सिंह खैहरा के निवास स्थान पर पंजाब के मसलों को लेकर मुलाकात की।
संवाद सूत्र, भोगपुर : पंजाब एकता पार्टी (खैहरा) के स्थानीय नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुखपाल सिंह खैहरा के निवास स्थान पर पंजाब के मसलों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए तीन किसान विरोधी ऑर्डिनेंस व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्राकृतिक खेती माहिर अमरजीत सिंह भंगू (चाहड़के) व किसान नेता हरदयाल सिंह बुट्टर ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस व अकाली दल (ब) बदलने के लिए खैहरा ने सभी पार्टियों से मिलकर चलने को कहा है। उन्होंने कहा कि मिलकर चलेंगे तभी जनता का विश्वास बनेगा। इस मौके पर गांव चाहड़के से अमरजीत सिंह भंगू, कर्मजीत सिंह भंगू, सुखदेव सिंह अटवाल, गांव बुट्टर से हरदयाल सिंह बुट्टर, हरजीत सिंह बुट्टर, सतपाल सिंह बुट्टर, हरदयाल सिंह गिल, परमजीत सिंह पटवारी, गुरपाल सिंह मांगेके, मास्टर जसपाल सिंह दयालपुर, मास्टर अजीत सिंह मंड व अन्य मौजूद थे।
:::::::
भाजपाइयों ने फिक्स्ड चार्जेस माफ करने की मांग उठाई
जासं, जालंधर : लॉकडाउन के दौरान इंडस्ट्री से फिक्स्ड चार्जेस मांगे जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, महामंत्री भगवंत प्रभाकर व राजीव ढींगरा मंगलवार को पॉवरकॉम के नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर जैनइंद्र दानिया से मिले। सुशील ने कहा कि सरकार ने अप्रैल में उद्योगों के फिक्स्ड चार्जेस माफ करने की बात कही थी। फिलहाल पंजाब रेगुलेटरी कमिशन ने उद्योगों को फिक्स्ड चार्जेस छह किस्तों में जमा करने को कहा है। यह आदेश इंडस्ट्री के लिए घातक है। उन्होंने मांग की कि दो महीने के फिक्स्ड चार्जेस माफ करें। एक जून से बढ़ाए घरेलू बिजली खपत पर फिक्स्ड चार्जेस के फैसले को वापस लिया जाए।