यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eid Celebration Punjab: जालंधर और अमृतसर में ईद की धूम, खुदा की इबादत के लिए उठे हजारों हाथ
मंगलवार को ईद के मौके पर मालेरकोटला जालंधर और अमृतसर सहित पूरे पंजाब में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने विश्व ...और पढ़ें

जासं, जालंधर/अमृतसर। ईद उल फितर के मौके पर मंगलवार सुबह मस्जिदों और ईदगाओं में खुदा की इबादत के लिए हजारों हाथ उठे। मालेरकोटला, जालंधर और अमृतसर सहित पूरे पंजाब में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने विश्व शांति और कोरोना महामारी के खत्म होने के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर हर धर्म के लोग इकट्ठे हुए और सभी ने आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को इस पाक दिन की शुभकामनाएं दी।
जालंधर में ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के सदस्यों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए मस्जिदों और ईदगाहों में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। इसमें पानी से लेकर साफ-सफाई का भी प्रबंध किया गया। यहीं नहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए भी अच्छे खासे प्रबंध किए गए। बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई थी।

गुलाब देवी रोड पर स्थित ईदगाह में बड़ी तादाद में रोजेदारों ने उपस्थित होकर ईद की नमाज पढ़ी और विश्व शांति, आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। जनता कालोनी फेयर फार्म के सामने मस्जिद इलाही शाह में नमाज अदा की गई। इस मौके पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर, इमरान साहब, लियाकत सलमानी, गुड्डू भाई, हाजी रमजान अहमद, अब्दुल रहमान, अब्दुल समद, रशीद अहमद, अब्दुल राऊफ, सद्दाम हुसैन सहित सदस्य मौजूद थे।
.jpg)
अमृतसर हाल गेट स्थित जमा मस्जिद खैरूद्दीन में नमाज अदा करते हुए मुस्लिम भाईचारे के लोग।
सुन्नी मरकजी ईदगाह मस्जिद गुलाब देवी रोड में नमाज अदा की गई। इसके अलावा मस्जिद रहमानिया डड्डा पिंड, मस्जिद अबू बकर लामड़ी पिंड, मस्जिद सुन्नी इलाही नकोदर, मस्जिद सब्जी मंडी नकोदर, मस्जिद कायनात सलेमपुर, मक्का मस्जिद मुस्लिम कालोनी, नूरी रब्बी मस्जिद गौतम नगर बस्ती बावा खेल, मस्जिद शाहकोट, मस्जिद नवा किला, सिधवा वेट ईदगाह मस्जिद, नूरपुर मस्जिद, मस्जिद रेलवे रोड, मस्जिद बेगोवाल, मस्जिद इलाही शाह में ईद की नमाज अदा की गई।
