Move to Jagran APP

Bhagat Singh Birth Anniversary : खटकड़ कलां में सीएम मान ने बलिदानी भगत सिंह को किया नमन, स्टेट स्पोर्ट्स अवार्ड्स फिर देने की घोषणा

28 सितंबर को बलिदानी भगत सिंह की जयंती पर पैतृक गांव खटकड़ कलां में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे हैं। उन्होंने बलिदानी भगत सिंह यादगार और संग्रालय स्थल पर लगी उनकी प्रतिमा को नमन करके उन्हें याद किया।

By JagranEdited By: Pankaj DwivediPublished: Wed, 28 Sep 2022 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:56 PM (IST)
Bhagat Singh Birth Anniversary : खटकड़ कलां में सीएम मान ने बलिदानी भगत सिंह को किया नमन, स्टेट स्पोर्ट्स अवार्ड्स फिर देने की घोषणा
खटकड़ कलां में बलिदानी भगत सिंह की प्रतिमा को नमन करते हुए सीएम भगवंत मान।

सुशील पांडे, खटकड़ कलां (नवांशहर)। बलिदानी भगत सिंह की जयंती को पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे प्रदेश में भव्य स्तर पर मना रही है। इसे लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को इसमें हिस्सा लेने मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। उन्होंने बलिदानी भगत सिंह यादगार और संग्रालय स्थल पर लगी उनकी प्रतिमा को नमन करके उन्हें याद किया। उनके साथ आप के कई नेता भी मौजूद थे। 

loksabha election banner

इस मौके पर संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह जगह उनके लिए कोई नई नहीं है। यह जगह पूरे देशवासियों के लिए पवित्र जगह है। बतौर कलाकार कोई सफलता मिलती थी या वो कोई नई कार खरीदते थे, तो किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बजाय  यहीं पर आते थे। अगर वे कुर्बानी नहीं देते तो वह लोग आज भी अंग्रेजों के गुलाम होते। इस अवसर पर उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में शहीद भगत सिंह के नाम पर एक चेयर स्थापित करने का भी एलान किया। उन्होंने खेलों को लेकर स्टेट अवार्ड दोबारा शुरू करने की भी घोषणा की। विजेताओं को 51,000 की राशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज से 100 वर्ष पहले वह 15 वर्ष की आयु में बलिदानी भगत सिंह आजादी की लड़ाई में कूद गए थे। वह समय उनके खेलने कूदने का था। कहा जाता था कि अंग्रेजों के राज में सूरज नहीं छपता है पर पर एक छोटा सा किशोर इतने बड़े साम्राज्यवाद से कांटे की टक्कर ले रहा था। भगत सिंह को हर दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। जब असेंबली में बम फेंका तो उसके तुरंत बाद गिरफ्तारी दे दी। बम फेंकने के साथ जिन नामों की लिस्ट वहां पर गिरानी थी, उसे बलिदानी भगत सिंह ने खुद ही लिखा था। 

इस बारे में जब चंद्रशेखर आजाद को पता चला तो वह उनसे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी को उनकी जरूरत है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि केवल वही अंग्रेजी जानते हैं। जब वह जेल में बंद होंगे तो वहां पर अंग्रेजी मीडिया को बुलाकर अपनी आवाज को अखबारों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनके संघर्ष को तेजी मिलेगी। 

सीएम मान ने यहीं ली थी पद की शपथ

बता दें कि खटकड़कलां में ही भगवंत मान ने गत 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले सरकारी दफ्तरों में बलिदानी भगत सिंह और बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर के चित्र लगाने की भी घोषणा की थी। आप बलिदानी भगत सिंह को आदर्श मानती है। मुख्यमंत्री मान सहित उसके कई नेता बसंती पकड़ी पहन उनके प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करते हैं।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.