यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संगरूर में बोले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, जरूरतमंदों को मिले सरकार की योजनाओं का लाभ
संगरूर में जिला शिकायत निवारण कमेटी के बैठक में भारत भूषण आशु ने बताया कि आटा दाल स्कीम के तहत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संगरूर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व चेयरमैन जिला शिकायत निवारण कमेटी भारत भूषण आशु ने शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय परिसर कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता की।। इसमें कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, विधायक धूरी दलवीर सिंह गोल्डी ने भी शिरकत की। आशु ने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं। इनको जमीनी स्तर पर प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जरूरतमंदों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि लोगों की मुश्किलें सुनने व हल करने के लिए कमेटी की प्रत्येक माह बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन करने का मुख्य मकसद सरकार व लोगाें में राबता कायम करना है ताकि उनकी समस्याएं दूर हो सकें। उन्होंने जिला शिकायत निवारण कमेटी के सभी गैरसरकारी सदस्यों से अपील की कि वे लोगों की मुश्किलों को लिखत रूप में कमेटी समक्ष पेश करें और उनका समाधान यकीनी बनाएं। उन्होंने जहां सभी अधिकारियों को मुश्किलें हल करने को कहा, वहीं जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि व्यक्त की।
भारत भूषण आशु ने बताया कि आटा दाल स्कीम के तहत दी जाती गेहूं राशन डिपो के जरिए योग्य व्यक्तियों को मुहैया करवाई जा रही है। आपूर्ति में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। इसके लिए डिपो स्तर से लेकर जिला स्तर तक विजिलेंस कमेटियां बनी हैं, जो वितरण प्रणाली की पारदर्शिता को बरकरार रखती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नौजवानाें को नौकरी मुहैया करवाने के मौके प्रदान कर रही है। आगामी दो महीने में विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर भर्ती की जाएंगी।
बैठक में डीसी रामवीर ने कैबिनेट मंत्री को जिला प्रशासन की तरफ से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में विधायक दलबीर सिंह गोल्डी, रजिंदर सिंह राजा बीरकलां चेयरमैन जिला योजना कमेटी संगरूर, दामन थिंद बाजवा, अजैब सिंह रटोला, राहुलइंद्र सिंह, सीनियर कांग्रेसी नेता, कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला के प्रवक्ता मेजर सिंह सेखों, एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल, एडीसी विकास राजिंदर सिंह बतरा, एसडीएम संगरूर अमरिंदर सिंह टिवाणा, सहायक कमिश्नर जनरल चरणजोत सिंह, एसडीएम भवानीगढ़ प्रमोद सिंगला, एसडीएम दिड़बा सिमरप्रीत कौर, एसडीएम सुनाम जसप्रीत सिंह, एसडीएम धूरी इशमित विजय सिंह, एसडीएम लहरा व मूनक नवरीत कौर सेखों, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर, आरटीए करणबीर सिंह छीना सहित कमेटी के गैर सरकारी सदस्य व विभिन्न पार्टियों के प्रवक्ता मौजूद थे।
