विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Election 2022: इस बार की पंजाब विधानसभा सबसे युवा और पढ़ी-लिखी, आप के 63 विधायक करोड़पति, 52 पर आपराधिक मामले

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 15 Mar 2022 08:57 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 08:02 AM (IST)

Punjab Election Result 2022 जालंधर वेस्ट सीट से आप विधायक शीतल अंगुराल पर सबसे ज्यादा नौ व खडूर साहिब से ...और पढ़ें

मोहाली के आप विधायक कुलवंत सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 263 करोड़ की संपत्ति है। सांकेतिक चित्र।
मोहाली के आप विधायक कुलवंत सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 263 करोड़ की संपत्ति है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, जालंधर।  इस बार की पंजाब विधानसभा सबसे युवा और पढ़ी-लिखी है। हालांकि दागी विधायकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है। कुल 117 में से 58 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें 52 तो आम आदमी पार्टी के ही हैं। कुल 58 में से 27 ऐसे हैं जिन पर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। उनमें आप के 23, कांग्रेस-अकाली दल के दो-दो विधायक हैं। 2017 में सिर्फ 27 विधायकों पर आपराधिक मामला दर्ज था। उनमें भी सिर्फ 11 पर गंभीर मामले दर्ज थे लेकिन इस बार विधानसभा पहुंचे आधे सदस्यों पर केस दर्ज हैं।

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स एवं पंजाब इलेक्शन वाच ने नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। जालंधर में प्रेसवार्ता कर एडीआर के अधिकारी जसकीरत सिंह, हरविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि एक विधायक पर हत्या, दो पर हत्या के प्रयास और तीन पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध का मामला भी दर्ज है।

इन विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज

  • अजनाला से आप विधायक कुलदीप धालीवाल पर हत्या का केस है।
  • जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल पर सबसे ज्यादा नौ व खडूर साहिब से मनजिंदर सिंह पर पांच केस दर्ज हैं। इन पांच में से दो महिलाओं से अत्याचार से संबंधित है।
  • प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां पर आ‌र्म्स एक्ट व कांग्रेस के सुखपाल खैहरा पर मनी लांड्रिंग का केस है।
  • लुधियाना वेस्ट से जीते दलजीत ग्रेवाल पर हत्या के प्रयास व महिला पर अत्याचार की धारा के तहत केस दर्ज है।

इस पार्टी के इतने प्रतिशत विधायकों पर केस

पार्टी :       2022                      2017

आप :        57                          25 

शिअद :     67                          67 

भाजपा :     50                          00

कांग्रेस :      17                         11

आय : आप के 63 विधायक करोड़पति, मोहाली के कुलवंत सिंह सबसे अमीर

  • 39 विधायक ऐसे जिनकी संपत्ति पांच करोड़ से अधिक
  • 05 ऐसे जिनके पास दस लाख रुपये तक भी नहीं
  • मौजूदा विधानसभा में 87 विधायक (74 प्रतिशत)करोड़पति हैं, जबकि पिछली विधानसभा में यह गिनती 95 (81 प्रतिशत)थी। आम आदमी पार्टी यहां भी सबसे आगे है। उनके 63 विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के 17, शिरोमणि अकाली दल के तीन, भाजपा के दो और बसपा के जीते एकमात्र विधायक की संपत्ति भी एक करोड़ से अधिक है। आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों की औसत संपत्ति 7.52 करोड़ है।

पांच सबसे अमीर विधायक

मोहाली : आप : कुलवंत सिंह : 238 करोड़

कपूरथला : कांग्रेस : राणा गुरजीत सिंह : 125 करोड़

सुनाम : आप : अमन अरोड़ा : 95 करोड़

सुल्तानपुर लोधी : आजाद : राणा इंदरप्रताप : 69 करोड़

कपूरथला : कांग्रेस : सुखपाल खैहरा : 50 करोड़

आप के पांच विधायक ऐसे जिनकी संपत्ति सबसे कम

फाजिल्का : नरेंद्र सिंह सवना : 18 हजार

संगरूर : नरिंदर कौर भराज : 24 हजार

भदौड़ : लाभ सिंह उगोके : 3.65 लाख

भोआ : लाल चंद : 6.19 लाख

निहाल सिंह वाला : मनजीत बिलासपुर : 6.57 लाख

सबसे यंग विधानसभा

इस बार विधानसभा में पहुंचे आधे से ज्यादा विधायकों की उम्र 50 साल से कम है। महज दो विधायक ही ऐसे हैं जिनकी आयु 70 साल से अधिक है। 24 विधायकों की उम्र 40 साल से कम है।

आयु वर्ग

25 से 30 : 3

31 से 40 :21

41 से 50 : 37

51 से 60 : 33

61 से 70 : 21

71 से 80 : 2

इस बार कोई अनपढ़ विधायक नहीं

72 विधायक ऐसे है जिन्होंने स्नातक, स्नातक प्रोफेशनल, स्नातकोत्तर व डाक्टरेट या डिप्लोमा कर रखा है। इस बार कोई भी विधायक अनपढ़ नहीं। पांचवीं पास भी सिर्फ एक है।

पांचवीं पास :1

आठवीं पास :3

10वीं पास :17

12वीं पास :24

स्नातक : 21

स्नातक प्रोफेशनल : 23

स्नातकोत्तर : 21

डाक्टरेट : 2

डिप्लोमा : 5