Move to Jagran APP

हम हैं AAP के पदाधिकारी! पंजाब आप में यूथ काडर कम 'जनरल' ज्यादा, चुनाव से पहले पद बांटने में जुटी हाईकमान

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुए विभिन्न चुनावों में भी यूथ काडर की कमी आप के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई नजर आती रही है। पार्टी के चुनावी बूथ काडर के अभाव में प्रभावित होते रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST)
हम हैं AAP के पदाधिकारी!  पंजाब आप में यूथ काडर कम 'जनरल' ज्यादा, चुनाव से पहले पद बांटने में जुटी हाईकमान
पंजाब में आप के चुनावी बूथ काडर के अभाव में प्रभावित होते हैं। सांकेतिक चित्र।

मनुपाल शर्मा, जालंधर। दिल्ली सरकार की उपलब्धियां पंजाब में गिनाकर सरकार बनाने के दावे कर रही आम आदमी पार्टी (आप) में युवा कार्यकर्ताओं की फौज के बजाय 'जनरल' बढ़ते जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने पंजाब में पदाधिकारी नियुक्त करने की रफ्तार बढ़ा दी है। थोक में संगठनात्मक पद बांटे जा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि अब आप में अधिकतर वालंटियर पदाधिकारी ही हैं। 

loksabha election banner

आप पंजाब में बीते कई वर्षों से रेगुलर काडर की भारी किल्लत महसूस की जा रही है। किसी भी धरना, प्रदर्शन या कार्यक्रम में आप नेताओं का सारा जोर भीड़ जुटाने पर ही लगा नजर आता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुए विभिन्न चुनावों में भी यूथ काडर की कमी आप के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई नजर आती रही है। पार्टी के चुनावी बूथ काडर के अभाव में प्रभावित होते रहे हैं।

एक महीने में दो बार संगठन विस्तार

बीते एक महीने में ही आप पंजाब की तरफ से दो बार संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की जंबो सूचियां जारी की गई हैं। कुछ दिन पहले भी एक सूची जारी की गई है जिसमें 400 से ज्यादा पदाधिकारी घोषित किए गए हैं। पार्टी के ही कुछ नेताओं ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर तर्क दिया है कि पार्टी को चुनाव से ठीक पहले सदस्यता अभियान पर भी ध्यान देना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। यूथ ही चुनाव में वोटरों में जोश भरते हैं और संगठन का भी काम करते हैं, लेकिन इस समय पार्टी में भारी किल्लत यूथ कैडर की ही है।

यह भी पढ़ें - जालंधर में पेट्रोल 103 रुपये लीटर, महंगे तेल से जनता की निकली चीख पर नेताओं ने साधी चुप्पी

यह भी पढ़ें - अब नहीं बचेंगे जालंधर के बिजली चोर, घर पर लगेगा स्मार्ट मीटर, छेड़छाड़ की तो पावरकॉम को तुरंत मिलेगी सूचना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.