Move to Jagran APP

सर्वहितकारी शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी ने की बैठक

सर्वहितकारी शिक्षा समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जय देव बातिश की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:31 AM (IST)
सर्वहितकारी शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी ने की बैठक
सर्वहितकारी शिक्षा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी ने की बैठक

जागरण संवाददाता, जालन्धर: सर्वहितकारी शिक्षा समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जय देव बातिश की अध्यक्षता में हुई। बैठक का उद्देश्य समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष में सर्वहितकारी विद्या मंदिरों को पंजाब में जन-जन तक पहुंचाना और इन विद्या मंदिरों को सर्व स्पर्शी बनाना है। इस मौके विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देशराज शर्मा ने संबोधित किया।

loksabha election banner

संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि पंजाब के सभी 124 विद्या मंदिरों और 383 संस्कार केंद्रों के 57 हजार छात्रों और उनके अभिभावकों सहित करीब दो लाख से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके सभी ने अपने घरों के आसपास खाली पड़े स्थानों पर पौधारोपण कर उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों व बजट पर की चर्चा

बैठक में विजय ठाकुर ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया, वहीं कोटकपूरा के शिक्षा समिति के वित्त सचिव सतपाल अरोड़ा ने 'मेधावी छात्र आवासीय विद्यालय' की गतिविधियों के बारे में बताया। बैठक में स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों और सत्र 2020-21 के बजट की भी चर्चा विस्तार से की गई। इस बैठक में चंडीगढ़ से जयदेव बातिश, चंद्रहास गुप्ता, मोरिडा से जितेंद्र शर्मा, मानसा से जगदीप, भीखी से गगनदीप, मालेरकोटला से प्रेम सिंह खिमटा, अमृतसर से महामंत्री अशोक बब्बर, जालंधर से विजय ठाकुर, राकेश शांतिदूत, हनी संगर आदि ने हिस्सा लिया।

-------

वेद उपनिषदों को पढ़कर ही आध्यात्मिक उन्नति संभव : आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधर : आर्य समाज शहीद भगत सिंह नगर में हवन यज्ञ का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। यज्ञ का आगाज भूमि पूजन व गुरु वंदना के साथ हुआ। इसमें पंडित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

इसके उपरांत आर्य समाज के प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति का भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उमा शुक्ला व प्रिया मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना करवाई। रणजीत आर्य ने कहा कि यज्ञ ही जीवन का आधार है। वेद ईश्वरीय ज्ञान है, दर्शन इंसान के जीवन का आधार है। इन्हीं वेद उपनिषद से ज्ञान की प्राप्ति करके अध्यात्मिक उन्नति कर सकते है। यहां महामंत्री हर्ष लखनपाल, चौधरी हरिचंद, विजय चावला ,सुरेंद्र अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, अनु आर्य, इंदु आर्या, सुभाष आर्य, वेद प्रकाश भाटिया, जगदीश भाटिया, सुनीत भाटिया, डिपल भाटिया, रीवा खन्ना, सुरेंद्र खन्ना, मोहित खन्ना, अमित सिंह, अनिल मिश्रा, अर्चना मिश्रा, ज्योति सिंह व प्रिया मिश्रा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.