Jalandhar Today 26th September: मां दुर्गा पूजा को लेकर आज निकाली जाएगी शोभायात्रा, जानें और क्या है खास
फड़ी एसोसिएशन की तरफ से एक अक्टूबर से मकसूदां मंडी में होने वाली मां दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी जो विभिन्न इलाकों से होते हुए मकसूदां में संपन्न होगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 26 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
फड़ी एसोसिएशन की तरफ से एक अक्टूबर से मकसूदां मंडी में होने वाली मां दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी जो विभिन्न इलाकों से होते हुए मकसूदां में संपन्न होगी।
विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की होगी पत्रकार वार्ता
मतांतरण के खिलाफ जिले के सिख, हिंदू, रविदासिया और वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन सोमवार को सिख तालमेल कमेटी के नकोदर रोड पर स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे से होगा। इसमें ईसाई भाईचारे द्वारा 27 सितंबर को पंजाब बंद का भी विरोध किया जाएगा।
योगा कैंप में बताएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर
आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7:30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।
आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः- Punjab IED Case: युवराज व सतनाम ने उगले राज, कहा- भटके हुए नौजवानों को आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा गैंगस्टर लंडा