Move to Jagran APP

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि ड्रामाटिक क्लब द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:45 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

संवाद सहयोगी, लोहियां : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव पर महर्षि वाल्मीकि ड्रामाटिक क्लब द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान वाल्मीकि जी की रामायण फूलों से लदी पालकी में शामिल थी। उसके आगे-आगे महिलाएं रास्ता साफ करते हुए चल रही थी। पानी के टैंकर से छिड़काव किया जा रहा था।

loksabha election banner

ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार महिलाएं भगवान वाल्मीकि जी के भजन गा रही थी। शहीद ऊधम सिंह चौक में चेतन कुमार, सतनाम सिंह व साथियों ने संगत के लिए टिक्कियों का लंगर लगाया। जबकि अमर बस्ती के लोगों ने छबील लगाई। विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया व अकाली दल के हलका इंचार्ज विचित्र सिंह कोहाड़ विशेष रूप से पहुंचे। संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर प्रधान हरजिदर राम, पार्षद हीरा लाल, हरभजन लाल, राहुल नाहर, चुन्नी लाल, सुखदेव पाल, प्रेम चंद, सुरिदर नाहर, जसबीर सिंह, सुखजिदर सिंह, गुरनाम सिंह खालसा, सतनाम सिंह, ज्ञानी दीदार सिंह, चरनजीत सिंह, मनजीत सिंह व गुरबीर सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.