विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेल की कीमतों को लगी आग! जालंधर में 101.38 रुपये प्रति लीटर हुआ प्रीमियम पेट्रोल; डीजल 90 के करीब पहुंचा

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Jun 2021 12:15 PM (IST)

Petrol-Diesel Price जालंधर में बेलगाम हुई पेट्रोल की कीमतों ने अब सौ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वीरवार ...और पढ़ें

Petrol-Diesel Price जालंधर में पेट्रोल की कीमतों ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Petrol-Diesel Price जालंधर में पेट्रोल की कीमतों ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जालंधर [मनुपाल शर्मा]। Petrol-Diesel Price बेलगाम हुई पेट्रोल की कीमतों ने अब महानगर में सौ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वीरवार को जालंधर में प्रीमियम पैट्रोल की कीमत 101.38 रुपए प्रति लीटर की दर पर पहुंच गई है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की तरफ से साधारण पेट्रोल के अलावा उपभोक्ताओं के लिए ब्रांडेड पेट्रोल भी बेचा जाता है, जिसे प्रीमियम पैट्रोल के तौर पर जाना जाता है। तेल कंपनियों की तरफ से ब्रांडेड तेल के उपयोग से वाहन के इंजन की उम्र लंबी होने, बेहतर ताकत मिलने एवं माइलेज मिलने आदि जैसे दावे किए जाते हैं। हालांकि प्रीमियम पेट्रोल के उपभोक्ताओं का प्रतिशत साधारण पेट्रोल-डीजल की खरीद करने वाले उपभोक्ताओं से काफी कम है। महानगर में साधारण पेट्रोल डीजल की कीमतें भी अब सौ रुपए प्रति लीटर की दर से ज्यादा दूर नहीं बची हैं। वीरवार को जालंधर में पेट्रोल की कीमत 97.82 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 89.46 रुपए प्रति लीटर रही है।

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन पंजाब पीपीडीएपी के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा है कि वीरवार को ही दिल्ली में तेल की कीमतों को लेकर कैबिनेट कमेटी की बैठक है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें हाहाकार मचा रही हैं और ऐसे हालातों में कैबिनेट को कम से कम करने संबंधी फैसला लेना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार को भी पेट्रोल डीजल की बिक्री पर वसूले जाने वाले वैट को पड़ोसी राज्य की बराबरी पर लाने के लिए कम कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि इसकी मांग बीते लंबे अरसे से की जा रही है। बावजूद इसके सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही है। वेट अधिक वसूले जाने से उपभोक्ताओं को तो महंगी कीमत पर पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ रहा है, लेकिन प्रदेश में पेट्रोलियम व्यवसाय भी बिक्री में भारी गिरावट झेल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।