Move to Jagran APP

जालंधर पावरकाम की बिजली चोरों पर पैनी नजर, शिकायत करने के लिए वाट्सएप नंबर 96461-75770 किया जारी

पावरकाम बिजली चोरी रोकने व डिफाल्टर पर नजर रखे हुए है। हर वर्ष 1200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है। जालंधर की बात करें को पिछले वर्ष 1098 बिजली चोरी के केस पकड़े। जिसमें उपभोक्ताओं ने 693527 यूनिट बिजली चोरी की।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 09:38 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:38 AM (IST)
जालंधर पावरकाम की बिजली चोरों पर पैनी नजर, शिकायत करने के लिए वाट्सएप नंबर 96461-75770 किया जारी
पावरकाम अब बिजली चोरी करने वालों पर सख्ती दिखा रहा है।

जालंधर [कमल किशोर]। बिजली चोरी करने वालों पर पावरकाम सख्त हो चुका है। पावरकाम मेनटेंनस के साथ-साथ बिजली चोरी व डिफाल्टर पर नजर रखे हुए है। बिजली चोरी रोकने के लिए पावरकाम ने व्हट्सअप नंबर जारी कर दिया है। बिजली चोरी बताने वाला का नाम पावरकाम गुप्त रखेगा। फिलहाल पावरकाम बिजली चोरी पर पैनी नजर रखे हुए है। हर वर्ष 1200 करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है।  जालंधर की बात करें को पिछले वर्ष 1098 बिजली चोरी के केस पकड़े। जिसमें उपभोक्ताओं ने 693527 यूनिट बिजली चोरी की।

loksabha election banner

इस नंबर पर करें शिकायत, बिजली चोरी करने वालों नाम व पत्ता लिख कर भेजे

उपभोक्ता बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति का नाम वाटसएप कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। पावरकाम ने 96461-75770 वाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। इन नंबर पर चोरी करने वाले व्यक्ति का घर, पत्ता व एरिया को बता सकते है। चोरी को लेकर पावरकाम उपभोक्ताओं पर सख्त हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ पावरकाम ने डिफाल्टरों  पर शिकंजा कस दिया है। जालंधर की बात करें तो पिछले वर्ष 1098 बिजली चोरी के केस पकड़े।

इन केसों में उपभोक्ताओं द्वारा 693527 यूनिट चोरी की गई। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार व शनिवार को पावरकाम ने 76 डिफाल्टर के बिजली कनेक्शन काटे। शुक्रवार को 39 कनेक्शन काटे और 51.93 लाख की रिकवरी व शनिवार को 37 कनेक्शन काटे और 46.03 लाख रुपए की रिकवरी की। पावरकर्मियों का कहना है कि पटियाला हेड आफिस से सख्त आदेश आए है कि डिफाल्टर व बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।

इन शहरों में इतनी बिजली चोरी के केस आए, इतने यूनिट चोरी किए

शहर         चोरी केस        यूनिट चोरी

जालंधर       1098               693527

लुधियाना      1076              987550

बटाला         1682              233224

गुरदासपुर       1314             323111

वेरका           1744             340515

होशियारपुर      693               5559

रूपनगर         568               607306

संगरूर          1893              415990

पटियाला         528              324854

मोगा             847              1045095

मुक्तसर         1618              569008

बठिंडा           1926              324191

शिकायत केन्द्र में शिकायत दर्ज न हो तो, वाट्सएप करें

पावरकाम के शिकायत केन्द्र में कोई फोन नहीं उठाता तो वाट्सएफ भी उपभोक्ता कर सकते है।

आदर्श नगर-96461-16768

चक्स हुसैन- 96461-16785

चिल्ड्रन पार्क-96461-16771

बस्ती गुजां- 96461-16311

बूटा मंडी- 96461-16311

बस्ती बाला खेल-96461-16275

कोल्ड स्टोर-96461-16786

इंडस्ट्रियल एरिया-96461-16774

माडल हाउस-96461-16306

माडल टाउन -96461-16777

मकसूदपुर-96461-16776

मदन फ्लोर मिल-96461-16789

फगवाड़ा गेट-96461-16791

शीतला मंदिर-96461-16779

टांडा रोड-96461-16793

अर्बन एस्टेट-96461-16780

फोकल प्वाइंट-96461-16781


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.