शहर में लगे सिद्धू के समर्थन में पोस्टर, लिखा- राजनीति नहीं काजनीति Jalandhar News
अभी किसी स्थानीय कांग्रेस नेता ने मुद्दे पर अपना मुंह नहीं खोला है। अब देखना यह है कि जालंधर में लगे सिद्धू के पोस्टर क्या गुल खिलाते हैं।
जालंधर, जेएनएन। पिछले दिनों पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू फिर सुर्खियों में हैं। जहां सिद्धू अमृतसर में अपने निवास पर आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं जालंधर में उनके प्रशंसकों ने उनके समर्थन में पोस्टर लगा अपनी मंशा जाहिर कर दी है। शहर में सिद्धू के ये पोस्टर एपीजे कॉलेज के अलावा कई अन्य स्थानों पर नजर आए हैं। इन पर एक कांग्रेस नेता की भी तस्वीर है हालांकि उसकी पहचान को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पोस्टर पर प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीर
खास बात यह है कि पोस्टर में महासचिव प्रियंका गांधी की फोटो प्रमुखता से रखी गई है। बता दें कि सिद्धू मंत्रिमंडल से इस्तीफे से पहले और बाद में खबरें आईं थीं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सिद्धू को दे सकती हैं। फिलहाल, किसी स्थानीय कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे को लेकर अपना मुंह नहीं खोला है। अब देखना यह है कि जालंधर में लगे सिद्धू के पोस्टर क्या गुल खिलाते हैं।
बठिंडा में लगे थे गुमशुदगी के पोस्टर
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कई मुद्दों पर चुनौती देने के कारण डेढ़ महीने पहले सिद्धू की स्थानीय निकाय मंत्रालय से छुट्टी कर दी गई थी। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय सौंपा गया था। हालांकि मंत्री पद ग्रहण करने के बजाय उन्होंने चुप्पी साध ली थी। मीडिया से दूरी बनाकर वह माता वैष्णो देवी दरबार में भी ध्यान लगाने पहुंच गए थे। इसी बीच बठिंडा में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें उनका पता बताने वाले को 2100 रुपये का पुरस्कार देने और पाकिस्तान की मुफ्त यात्रा करवाने का दावा किया गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप