Move to Jagran APP

ब्लैकमेलर भाजपा और कांग्रेसी नेता की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

बैंक मैनेजर से सात लाख ऐंठने वाले भाजपा और कांग्रेसी नेता को पुलिस छह दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 08:30 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 08:30 PM (IST)
ब्लैकमेलर भाजपा और कांग्रेसी नेता की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ब्लैकमेलर भाजपा और कांग्रेसी नेता की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं

जागरण संवाददाता. जालंधर

loksabha election banner

बैंक मैनेजर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर सात लाख ऐंठने वाले भाजपा और कांग्रेसी नेता को पुलिस छह दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई है। इस मामले में उक्त लोगों के अलावा चार और लोग आरोपित फरार हैं। थाना रामामंडी पुलिस ने भाजपा के बीसी सैल के महासिचव रहे अश्विनी कुमार गोल्डी और कांग्रेसी नेता अश्विनी कुमार राजू सहित छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से महिला आरोपित गंगा और डिपल को गिरफ्तार कर लिया था।

पंजाब एंड सिध बैंक के मैनेजर ने भाजपा नेता अश्विनी गोल्डी के ब्लैकमेलिग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज होने पर तत्काल प्रभाव से अश्विनी गोल्ड को भाजपा ने अपनी पार्टी के सभी पदों से उसे निष्कासित कर दिया था।

थाना रामामंडी के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले के मीडिया में आने के बाद कई लोग पुलिस के पास पहुंचे थे, जिन्होंने उक्त आरोपितों के मौखिक रूप से आरोप लगाया था। हालांकि कुछ लोगों ने लिखित में भी उक्त आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर मारपीट करते हुए उक्त गिरोह ने बैंक मैनेजर से सात लाख दस हजार रुपये ऐंठे थे। हालांकि आरोपित गंगा को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके पास से 20 हजार की नकदी बरामद कर ली थी, जबकि गंगा के मुताबिक बाकी की सारी रकम अश्विनी गोल्डी ने अपने पास रखी हुई है। फिलहाल पुलिस उसके व अन्य आरोपितों के छुपे होने के हर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.