स्कूलों में लगाए पौधे, नशे के खिलाफ किया जागरूक
धार्मिक संस्था गायत्री प्रज्ञा मंडल लैदर कांप्लेक्स राजा राजा गार्डन ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम चलाई है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : धार्मिक संस्था गायत्री प्रज्ञा मंडल लैदर कांप्लेक्स, राजा राजा गार्डन ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम चलाई है। मुहिम के तहत जहां लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, वहीं सरकारी स्कूलों में जाकर पौधारोपण करके स्टूडेंट्स को पर्यावरण संरक्षण के लाभ बताए जा रहे हैं। इस क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार जालंधर की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूल व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राज नगर बस्ती बावा खेल में समारोह का आयोजन हुआ।
इस दौरान पंडित सज्जन कुमार गौड़ ने कहा कि स्वच्छ हवा में सांस लेने के लिए हर नागरिक को पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार के साथ पेड़ो की कटाई की जा रही है, अगर उसी रफ्तार के साथ पौधरोपण न किया गया तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना तय है। इसके लिए समय पर जागरूक होना होगा। इसके बाद उन्होंने नशे के बढ़ते चलन, इसके कारण तथा इससे बचाव के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि नशा वास्तव में जीवन का नाश कर रहा है। जिससे दूर होना ही भविष्य के लिए उत्तम है। वहीं, राजकुमार गौड़ ने जल संरक्षण के बारे में विस्तार के साथ बताया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए गए। इस अवसर पर पार्षद पति विनीत धीर, जगदीश सिंह, अश्वनी तिवारी, पवन कुमार गौड़, किशन लाल, लीलाधर, कमलेश कुमार, प्राइमरी स्कूल के प्रिसिपल रविदर शर्मा, रविदर कौर, हरकमलजीत कौर, रीना, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिसिपल बलविदर कौर, भूपिदर सिंह, राजेश कुमार, संगीता, शरणजीत कौर व अन्य मौजूद थे।