बढि़या सेवाओं के लिए सफाई सेवक सम्मानित
नगर कौंसिल के सफाई कर्मियों को सोई के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली की अगुआई में हार पहनाकर सम्मानित किय गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, भोगपुर : नगर कौंसिल के सफाई कर्मियों को सोई के प्रधान अमृतपाल सिंह डल्ली की अगुआई में हार पहनाकर सम्मानित किय गया। विधायक पवन टीनू, नगर कौंसिल की प्रधान मंजू अग्रवाल व समाजसेवक संजीव अग्रवाल ने सफाई कर्मियों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन व अन्य सामग्री भेंट की। यहां गुरपाल सिंह संघा, मनप्रीत सिंह गरेवाल, गुरप्रीत सिंह डल्ली, रविदर सिंह फुल्ल, मंजीत सिंह हनी, नगर कौंसिल भोगपुर के पूर्व प्रधान परमिदर सिंह करवल, पार्षद सुखजीत सिंह सैनी, रजत सिंह पाबला, प्रभ रेरू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें