विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में टल्ली हरियाणा की युवती का पठानकोट में 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, पहले तेज रफ्तार में दौड़ाई कार; रोकने पर महिला पुलिसकर्मी को मारी लात

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 09:55 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:29 AM (IST)

पठानकोट में कानून व्यवस्था में अड़चन डालने व पुलिस के साथ हाथपाई करने के आरोप में एक महिला सहित दो ...और पढ़ें

शुक्रवार को सिविल अस्पताल पठानकोट में पुलिस के साथ झगड़ते हुए महिला।
शुक्रवार को सिविल अस्पताल पठानकोट में पुलिस के साथ झगड़ते हुए महिला।

संवाद सहयोगी, पठानकोट। थाना दो की पुलिस ने कानून व्यवस्था में अड़चन डालने व पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान ममता निवासी करोथा रोहतक, हरियाणा और यासीर अहमद निवासी गुरपुरा योगी श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे एसआइ गुरप्रीत कौर गश्त के संबंध में ट्रक यूनियन मोड़ पठानकोट में मौजूद थीं। मुख्य अफसर ने फोन के जरिए सूचित किया कि एक लड़की हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चला रही थी, उसे पीसीआर कर्मचारियों ने कार सहित थाना लेकर आए हैं। उसके साथ एक लड़का भी है। लड़की कार से नीचे नहीं उतर रही जल्दी थाना पहुंचे। इसके बाद एसआइ गुरप्रीत कौर पुलिस पार्टी सहित थाना पहुंची और जांच की। लड़की के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।

एसआइ गुरप्रीत कौर और लेडी कांस्टेबल सुषमा शर्मा ने लड़की को समझाने की कोशिश की परंतु वो नहीं समझी और हाथापाई करने लगी। इस दौरान लड़की ने एसआइ गुरप्रीत कौर की वर्दी पकड़ खींची और पेट पर लात मार दी। इससे उनकी नेम प्लेट टूट गई। एएसआइ हरप्रीत सिंह ने बताया कि ममता व यसीर अहमद ने मिलकर शराब पीकर पहले तो हाईवे पर रैश ड्राइविंग की और फिर ड्यूटी के दौरान एसआइ गुरप्रीत कौर पर हमला किया। इसके चलते थाना दो में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--------

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के आरोप में युवक पर पर्चा

बमियाल: नरोट जैमल सिंह क्षेत्र के एक गांव के युवक पर अपने पड़ोस में रहती किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित विक्रमजीत की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते वीरवार की रात घर के लोग पीर की मजार पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित घर में घुस आया और बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी गई। नरोट थाना के हेड मुंशी मनजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है।