विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेरा ब्यास पहुंचे परगट सिंह, राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:03 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और ...और पढ़ें

परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात।

परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात।

HighLights

  1. परगट सिंह ने राधा स्वामी प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मुलाकात की

  2. पंजाब की एकता, शांति व खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

  3. नशे, युवा भविष्य, सामाजिक सद्भाव पर मिलकर काम करने का आह्वान

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान सरदार परगट सिंह ने कहा कि पंजाब की एकता, अमन-शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। युवाओं का भविष्य, नशे की समस्या, सामाजिक सद्भाव और खुशहाली जैसे मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। पंजाब की तरक्की केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है।

परगट सिंह ने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। आध्यात्मिक संस्थाओं का संदेश समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।