Move to Jagran APP

परगट सिंह बने हाकी पंजाब के प्रधान

हाकी पंजाब की वार्षिक जनरल मीटिग शनिवार को जालंधर में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 07:50 PM (IST)
परगट सिंह बने हाकी पंजाब के प्रधान
परगट सिंह बने हाकी पंजाब के प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

हाकी पंजाब की वार्षिक जनरल मीटिग शनिवार को जालंधर में हुई। इस दौरान हाकी पंजाब के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। इसमें ओलिंपियन और खेल मंत्री परगट सिंह को आगामी चार सालों के लिए हाकी पंजाब का प्रधान चुन लिया गया। वहीं नितिन कोहली को महासचिव और दलजीत सिंह को खजांची चुना गया। हाकी पंजाब की शेष कार्यकारिणी बनाए जाने के अधिकार प्रधान परगट सिंह और नितिन कोहली को दिए गए।

इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि टोक्यो में हुई ओलिंपिक खेलों में भारतीय हाकी टीम ने 41 साल बाद मेडल जीतकर हाकी को पुनर्जीवित किया है। इस जज्बे को बरकरार रखने के लिए पंजाब सरकार व हाकी पंजाब द्वारा मिलकर प्रयास किए जाएंगे। हाकी को प्रोत्साहित करने के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। वहीं कोचों की तैनाती व खिलाड़ियों को किटों व खेलों का सामान भी बांटा जाएगा। मीटिग में पंजाब के अलग-अलग जिलों की हाकी एसोसिएशनों के प्रधानों व महासचिवों ने भाग लिया। इसमें पंजाब खेल विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर करतार सिंह आब्जर्वर के तौर पर शामिल हुए। ओलिंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर ने हाकी पंजाब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नवदीप सिंह गिल, ओलिंपियन वरिदर सिंह, ओलिंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों, ओलिंपियन संजीव कुमार, ओलिंपियन हरदीप सिंह ग्रेवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमरीक सिंह पुआर, लखविदरपाल सिंह खैहरा, सविदर सिंह बिल्ला, सुरिदर सिंह भापा, शरनजीत कौर, एचएमवी की प्रिसिपल डा. अजय सरीन, रिपुदमन कुमार सिंह, गुरमीत सिंह, हरिदर संघा, कुलबीर सिंह व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.